Skip to main content

Moto edge 30 Pro पर 10 हजार रुपये तक की छूट, मिल रहा 60MP का सेल्‍फी कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने फ्लैगशिप फोन में अपना पहला फोन Moto edge 30 Pro फास्‍टेट प्रोसेसर भारतीय बाजार में पेश किया है। यह फोन यूजर्स को 60 एमपी का सेल्‍फी कैमरा और दो 50-50 एमपी के रियर कैमरा भी दे रही है। हालाकि इस फोन की सेल अभी 4 मार्च से शुरू की जानी है। जिसे ग्राहक फ्ल्पिकार्ट या मोटो के रिटेलर स्‍टोर से खरीद सकते हैं।

Moto edge 30 Pro कीमत
इस फोन की शुरूआती कीमत 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज के लिए 49,999 रुपये में पेश किया गया है। यह सिर्फ एक की वेरिएंट में पेश किया गया फोन है। फोन कॉसमॉस ब्लू और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन पर कई ऑफर्स भी हैं।

क्‍या दिया जा रहा ऑफर्स
Moto edge 30 Pro के लॉन्‍च ऑफर्स की बात करें तो फिल्‍पकार्ट पर फोन को SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जा रहा है और रिटेल स्‍टोर पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा जियो स्‍टोर से इस फोन पर 10,000 रुपये तक का फायदा दिया जाएगा। इस फोन को Axis, HDFC, ICICI या SBI के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर नौ महीने तक के नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।

Moto edge 30 Pro स्‍पेसिफिकेशन
इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ ही कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। मोटोरोला ने ट्रिपल कैमरा सेटअप को डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा है। यह हाई स्‍पीड Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर पर संचालित है। फोन केवल 8 GB RAM और 128 GB ROM विकल्‍प के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: हेड अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा व्‍यू जैसे तकनीकों से लैस है नई Baleno, जानें यह पुराने वाले से कितना अलग

68w का फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट
वहीं इस फोन के डिस्‍प्‍ले की बात करें तो इसमें 17.02 cm (6.7 inch) Full HD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 4800 mAh की लिथियम आयन बैटरी भी दी गई है। कनेक्टिविटी में Handset, 68W Turbo-Power Charger, USB Type-C Cable, Sim Tool, Protective Case, Guides दिया गया है।

The post Moto edge 30 Pro पर 10 हजार रुपये तक की छूट, मिल रहा 60MP का सेल्‍फी कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/mZ1Hfur

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2