Skip to main content

Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं इन फलों का पीना चाहिए जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद! जानिए

गर्भावस्था के दौरान शरीर को ज्यादा मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। मां और बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ फायदेमंद फूड्स के सेवन की सलाह देते हैं। ताजे मौसमी फल, पौष्टिक फूड्स के अलावा फलों के जूस का सेवन भी प्रेग्नेंसी में मां-बच्चे की सेहत के लिए बेहतर विकल्प होता है। आज हम आपको चार ऐसे पौष्टिक फलों के जूस के बारे में बताने वाले हैं जो हैरतअंगेज फायदों से भरपूर होते हैं। प्रेग्नेंसी में हर महिला को ये जूस जरूर पीना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि वे जूस कौन-कौन से हैं और उन्हें बनाने की विधि क्या है।

अमरूद का जूस: अमरुद एक ऐसा फल है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए दो अमरुद, एक चम्मच चीनी, नींबू का रस और थोड़ा सा अदरक का जूस लें। अमरुद को पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। अब इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीस लें। पीसने के बाद इसमें बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

चुंकदर का जूस: चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में फाइबर, फोलेट और विटामिन सी होता है। यह रक्त प्रवाह दुरुस्त रखने में मदद करता है। चुकंदर का जूस बनाने के लिए दो चुकंदर, चार गाजर और एक सेब लेकर इन्हें अच्छी तरह से काटकर ब्लैंड कर लें। इससे एक गिलास जूस बन जाएगा। अब इसमें थोड़ी सी बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं। इस जूस का सेवन हफ्ते में 3 बार करें।

केले का जूस: प्रेग्नेंसी के दौरान केले, दही और शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए आधा कप दूध, एक केला और एक चम्मच शहद लें। अब इन तीनों को मिलाकर ब्लैंड कर लें और ठंडा करके पिएं।

सेब का जूस: तरोताजा महसूस करने के लिए प्रेग्नेंसी में सेब का जूस पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए दो-तीन सेब को छीलकर उबाल लें उसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब इसे ब्लैंडर की मदद से पीस लें। अब एक गिलास में ये डाले और उसमें नींबू का रस डालें। उसके बाद इसे एक घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इसे पिएं।

The post Pregnancy Tips: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं इन फलों का पीना चाहिए जूस, सेहत के लिए होता है फायदेमंद! जानिए appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/hB0KYec

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2