Dates Benefits: ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर पाया जाता है। वजन के हिसाब से देखें तो ताज़े फलों की तुलना में ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स साढ़े तीन गुना अधिक पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से कई तरह की बीमारियों से हम बचे रहते हैं और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी मिलता है। नेचुरल शुगर की बात करें तो खजूर यानी डेट्स में सबसे अधिक नेचुरल शुगर पाया जाता है। खजूर को अगर प्रेगनेंसी में खाया जाए तो यह डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द को काफी हद तक कम कर देता है।
खजूर न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान खाने के लिए भी सुरक्षित होता है। इसके विपरीत खजूर खाने से थकान व कमजोरी दूर होने के साथ कब्ज की समस्या से निजात मिल सकता है। Healthline.com में छपे के एक लेख के अनुसार खजूर में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार यदि आपको कैलोरी की मात्रा या ब्लड शुगर पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है, तो आप दिन में 6 खजूर खा सकती हैं। इससे ज्यादा खाने में बचें।
लेबर पेन कम करने में मददगार: हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खजूर का सेवन डिलीवरी के दौरान होने वाले लेबर पेन को कम करता है। इसके सेवन से गर्भाशय ग्रीवा के फैलाव में मदद मिलती है। गर्भावस्था के आखिरी कुछ दिनों में खजूर का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। एक शोध में देखा गया कि जिन महिलाओ ने गर्भावस्था के आखिरी दिनों में खजूर का सेवन किया डिलीवरी के दौरान उन्हें कम दर्द हुआ।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में कारगर: जिन लोगों के रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है उन्हें खजूर खाने से फायदा होता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है और कमजोरी दूर होती है।
नींद की गुणवत्ता में सुधार: आजकल नींद न आने की समस्या युवाओं में आम है। गुणवत्तापूर्ण नींद के लिए खजूर का सेवन करें। खजूर शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन को स्रावित करता है जिससे नींद काफी अच्छी आती है।
एनीमिया से लड़ने में फायदेमंद: खून से कमी से जूझ रहे लोगों के लिए दूध के साथ खजूर का सेवन काफी लाभ पहुंचाता है। इसके लिए आप खजूर और दूध को उबाल लें और उसका सेवन करें। इससे काफी जल्दी फायदा मिलता है और रक्त की कमी दूर होती है।
The post Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान लेबर पेन कम करने में सहायक हो सकता है खजूर, जानें अन्य स्वास्थ्य लाभ appeared first on Jansatta.
from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/AQG2YZW
Comments
Post a Comment