Skip to main content

Redmi Note 11 Pro की लॉन्चिंग डेट हुई कन्‍फर्म, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने Redmi Note 1Xiaomi ने Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को 9 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें इससे पहले Xiaomi ने इंडिया में Redmi Note 11 को 3 कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था। जिसमें Redmi Note 11S, Redmi Note 11T और Redmi Note 11 स्मार्टफोन शामिल थे। Xiaomi के Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus दोनों स्मार्टफोन 5G कनैक्टिवटी का सपोर्ट करेंगे।

आपको बता दें Xiaomi ने Redmi Note 11 Pro सीरीज के स्मार्टफोन को बीते साल चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने Redmi Note 11 Pro 5G और 4G कॉन्फिग्रेशन को ग्लोबल बाजार में भी लॉन्च किया था। लेकिन Xiaomi मार्च 2022 में Redmi Note 11 Pro सीरीज के स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं रेडमी के इन स्मार्टफोन में कैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

Xiaomi के टीजर के हाइलाइट्स – शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए टीजर के अनुसार Redmi Note 11 Pro सीरीज के स्मार्टफोन में 67w का फास्ट चार्जर, 108MP का कैमरा, 5G कनैक्टिविटी और 120HZ का रिफ्रेशिग रेट मिलेगा। वहीं शाओमी Mi Account वाले कस्टमर को इस स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर भी देगा।

Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro Plus के संभावित स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 11 Pro सीरीज में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्पले मिल सकती है जिसका रिफ्रेशिग रेट 120HZ और 320HZ टच सैम्पलिंग सपोर्ट होगा। जबकि रेडमी नोट 11प्रो और नोट11 प्रो+ के चाइनीज वर्जन मीडियाटेक डायमेसिटी 920 प्रोसेसर को सपोर्ट करते हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए ये दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर को सपोर्ट करते है।

यह भी पढ़ें: Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21, Nokia C21 Plus : नोकिया के इन तीनों बजट स्मार्टफोन में क्‍या है खास, जानें

इसके साथ ही Redmi Note 11 Pro सीरीज में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 108MP, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है। अगर बैटरी बैकअप की बात करें तो Redmi Note 11 Pro में 5000mAh का बैटरी पैक जो 67w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

The post Redmi Note 11 Pro की लॉन्चिंग डेट हुई कन्‍फर्म, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/FuoM0HN

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2