Skip to main content

Underarms Care: अंडरआर्म पिगमेंटेशन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानिए असरदार टिप्स

पिग्मेंटेशन स्किन पर होने वाली एक आम समस्या है जिसका आसानी से उपचार भी संभव है। पिग्मेंटेशन की परेशानी सिर्फ चेहरे पर ही नहीं होती बल्कि ये बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकती है। पिग्मेंटेशन लोगों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है। अगर यह परेशानी अंडरआर्म्स में होती है तो महिलाएं इसकी वजह से मनचाही ड्रेस पहनने से हिचकिचाती है।

गर्मी में हॉफ स्लीव ड्रेस ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाती है बल्कि काफी कूल लुक भी देती है, ऐसे में हॉफ स्लीव ड्रेस पहनना दूभर हो जाता है। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ सु ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जिन लोगों की स्किन का रंग डार्क होता है उनकी त्वचा पर मेलेनिन या मेलानोसाइट्स की संख्या बढ़ने के कारण अंडरआर्म्स डार्क होने का खतरा अधिक होता है।

ब्यूटी प्रोडक्ट का स्किन पर असर: उन्होंने बताया है कि कुछ डिओडोरेंट्स स्किन में जलन कर सकते हैं और इनसे स्किन का रंग काला भी पड़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि बालों को हटाने की तकनीक जैसे शेविंग, प्लकिंग और वैक्सिंग भी हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे विशेष क्षेत्र में अत्यधिक मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।

पिग्मेंटेशन के अन्य कारक: इसके अलावा एक्सफोलिएशन की कमी की वजह से भी पिग्मेंटेशन की परेशानी बढ़ सकती है। बॉडी में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव भी पिग्मेंटेशन का कारण बन सकते हैं। इंसुलिन प्रतिरोध, दवा के साइड इफेक्ट और शेविंग के बाद त्वचा में बचे हुए पिग्मेंट भी इस परेशानी का कारण बनते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट के मुताबिक अंडरआर्म्स पिग्मेंटेशन को रोकने के लिए आप कुछ खास उपायों को अपनाकर इस पेरशानी से निजात पा सकते हैं।

डिओडोरेंट बदलें: पिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो सबसे पहले अपने डिओडोरेंट का ब्रांड बदलें। ऐसे डिओडोरेंट का इस्तेमाल करें जिनमें खुशबू नहीं हो।

शेविंग: बालों को निकालते हुए रेजर से जलन हो सकती है, इसलिए शेव करते समय ज्यादा दबाव न डालें।

सनस्क्रीन: सनस्क्रीन हर मौसम में स्किन की जरूरत है। सनस्क्रीन धूप से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाता है।

ढीले-ढाले कपड़े पहनें: टाइट कपड़े हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण बन सकते हैं इसलिए जहां तक कोशिश हो लूज कपड़ें ही पहने।

फिटनेस पर ध्यान दें: एक्टिव लाइफ जिए। अपनी फिटनेस पर ध्यान देने और वजन घटाने से अंडरआर्म्स पिग्मेंटेशन से राहत मिल सकती है।

The post Underarms Care: अंडरआर्म पिगमेंटेशन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानिए असरदार टिप्स appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/t74a6kB

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2