Skip to main content

Weight Gain: दुबलेपन की समस्या से हैं परेशान? तो बाबा रामदेव से जानिए महीने भर में कैसे बढ़ाएं वजन

दुनियाभर में लोग जहां बढ़ते वजन और मोटापे क्ले कारण परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग दुबलेपन की समस्या के कारण भी परेशान हैं। जिस तरह अधिक वजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, उसी तरह अधिक दुबला होने के कारण भी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग तमाम कोशिशों के बाद भी अपने वजन को बढ़ा नहीं पाते।अपने वेट को बैलेंस करने के लिए लोग जिम जाते हैं और फूड सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि कई बार ये सब करने के बाद भी वजन बढ़ नहीं पाता है।

योग गुरू स्वामी रामदेव के मुताबिक योगासन के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि बाबा रामदेव के मुताबिक इन टिप्स को अपनाकर आप केवल एक महीने में ही 8 से 10 किलो तक वजन को बढ़ा सकते हैं और दुबेलपन की समस्या से निजात पा सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए योगासन: योग गुरु स्वामी रामदेव बताते हैं कि स्वस्थ शरीर पाने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए। सबसे पहले प्राणायाम, जैसे कपालभाति, सूर्यनमस्कार, अनुलोम विलोम आदि करने चाहिए। उसके बाद कुछ योगासन करने चाहिए। अपने रूटीन में योग को शामिल करने से आप अपने वजन को कम समय में ही बढ़ा सकते हैं।

इन योगासन की ले सकते हैं मदद-

भुजंगासन: प्राणायाम के बाद इस आसन का अभ्यास करें। करीब 25 से 30 बार इस आसन को करने से शरीर मजबूत और सुडौल बनता है। साथ ही इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है।

सर्वांगासन: बाबा रामदेव के अनुसार यदि आप शीर्षासन करने में सक्षम नहीं है तो फिर आप सर्वांगासन कर सकते हैं। इस आसन के जरिए भी दुबलेपन की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

दंड बैठक: बाबा रामदेव वजन बढ़ाने के लिए दंड बैठक करने की सलाह देते हैं। इसे नियमित तौर पर करने से सीना, जांघ और भुजाएं मजूबत होती हैं। यह शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है।

शीर्षासन: इस आसन को अपने रूटीन में शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। साथ ही शरीर भी मजबूत बनता है।

घरेलू उपाय: दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना सुबह के समय दूध और केले का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा दूध के साथ अश्वागंधा चूर्ण लेना चाहिए। शतावर चूर्ण भी वजन को बढ़ाने मे मदद कर सकता है। आप चाहें तो दूध के साथ शतावर चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं।

The post Weight Gain: दुबलेपन की समस्या से हैं परेशान? तो बाबा रामदेव से जानिए महीने भर में कैसे बढ़ाएं वजन appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/A6bpH2e

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...