Skip to main content

Weight Loss: वजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है मक्के की रोटी, पाचन को बनाए आसान; जानिए

मक्का फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स आदि पोषक तत्वों का भरपूर स्रोत होता है। मोटे अनाज के रूप में बहुत पुराने समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। गेहूं की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी को पचाना आसान होता है और यह बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक भी है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इसमें फाइबर की मौजूदगी जहां वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करती है वहीं कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत होने के कारण इसे खाने से शरीर दिन भर एनर्जेटिक बना रहता है। इसके अलावा भी इसके ढेर सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि डाइट में मक्के की रोटी शामिल करने से हमें क्या-क्या फायदा मिलने वाला है।

वजन करे नियंत्रित: नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपे एक शोध के मुताबिक मक्के में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही इनके सेवन से दिन भर पेट भरा-भरा सा रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। यह मोटापे से परेशान लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

कोल्स्ट्रॉल करे कम: शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी मक्के की रोटी का सेवन किया जा सकता है। मक्के की रोटी में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करके सेल्स को ब्लॉक होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

आंखों की रोशनी: मक्के में विटामिन ए और बीटा कैरोटिन काफी मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मक्के की रोटी खाने से रतौंधी जैसी नेत्र-समस्याओं से बचाव होता है। घी के साथ मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी आंखों की उम्र लंबी होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत: मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर मक्के की रोटी के सेवन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। इसके अलावा इसमें जिंक और फास्फोरस भी पाया जाता है। यह आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों के बचाव में भी काम आता है।

पाचन में आसान: यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपे एक शोध के मुताबिक गेहूं की रोटी की अपेक्षा मक्के की रोटी का पाचन आसान होता है। यह एसिडिटी, कब्ज आदि पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैजो पेट की ठीक तरह से सफाई करता है और लीवर को भी दुरुस्त रखता है।

एनर्जी से भरपूर: मक्के की रोटी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे खाने के बाद शरीर दिन भर एनर्जेटिक महसूस करता है। पाचन में आसान होने के नाते इसे खाने के बाद आलस भी नहीं आता है। थकान महसूस होने पर आपको मक्के की रोटी खाना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलती है।

The post Weight Loss: वजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है मक्के की रोटी, पाचन को बनाए आसान; जानिए appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/f3snZWC

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2