Skip to main content

April Fools Day History: एक अप्रैल को ही क्यों आखिर क्यों मनाते हैं अप्रैल फूल डे? पढ़ें- दिलचस्प जोक्स-शायरी भी

अप्रैल फूल दिवस, जिसे मूर्ख दिवस भी कहा जाता है। अप्रैल फूल डे (April Fool’s Day)अप्रैल का पहला दिन (1st April)होता है जिसे अधिकांश देशों में 1अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दोस्तों और परिवार के सदस्य एक-दूसरे से जोक्स करते हैं और उन्हें मूर्ख बनाते हैं। यह दिन सदियों से मनाया जाता रहा है, लेकिन इसकी शुरूआत असल में कब हुई इसका पता किसी को नहीं है।

माना जाता है कि साल 1381 में पहली बार एक अप्रैल को इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई थी जिसके पीछे दो रोचक कहानियों को जिम्मेदार माना जाता है। इस बार अप्रैल फूल दिवस शुक्रवार, 1 अप्रैल, 2022 को मनाया जाएगा।

अप्रैल फूल डे मनाने का कारण: अप्रैल फूल डे (April Fool’s Day) मनाने का सबसे बड़ा कारण इंग्लैंड के राजा रिचर्ड द्वितीय और बोहेमिया की रानी एनी हैं जिन्होंने 32 मार्च 1381 में अपनी शादी करने का ऐलान किया था। शादी की खबर से जनता में बेहद खुशी का माहौल रहा। हालांकि कलैंडर में 32 मार्च कोई तारीक नहीं होती। राजा-रानी ने अपनी शादी की झूटी सूचना देकर लोगों को बेवाकूफ बनाया था, तभी से इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई। 32 मार्च कोई दिन नहीं होता इसलिए एक अप्रैल को अप्रैल फूल डे के तौर पर मनाया जाने लगा।

अप्रैल फूल से जुड़ी एक और कहानी: अप्रैल फूल से जुड़ी एक और कहानी ये है कि फ्रांस में 1582 में पोप चार्ल्स ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया था, इसके बाद भी कुछ लोग पुरानी तारीख पर ही नया साल मनाते जा रहे थे। जो लोग पुराने कलैंडर के मुताबिक ही नया साल मनाते जा रहे थे, उन्हें अप्रैल फूल्स कहा गया।

वैसे तो मजाक करने के लिए कोई दिन और ठिकाना नहीं होता जब मन करें तब कर लिया जाता है, लेकिन इस दिन जो मज़ाक किया जाता है वो दूसरों को बुरा नहीं लगता। आप भी अप्रैल फूड डे पर अपने दोस्तों और फैमिली के सदस्यों के साथ प्यार भरा शरारती मज़ाक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास मैसेज बताते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर मैसेज करके शेयर कर सकते हैं। इस दिन आप अपने दोस्त को फूल बनाकर उसे हसा सकते हैं और सता भी सकते हैं।

आपको जन्मदिन मुबारक हो, आप इसी दिन के लिए पैदा हुए हैं,
Happy April Fools Day

मूर्खता के सबसे खास पर्व पर मूर्खों के शहंशाह को तहे दिल से
April Fools Day की हार्दिक शुभकामनाएं…

गुलाब का फूल बागों में खिल रहा है
चमेली का फूल चमन में महक रहा है
कमल का फूल पानी में तैर रहा है
और अप्रैल फूल मेरा मैसेज पढ़ रहा है।

पृथ्वी घूमना बंद कर सकती है,
पक्षी उड़ना बंद कर सकते हैं,
मोमबत्तियां पिघलना बंद कर सकती हैं,
और दिल धड़कना बंद कर सकते हैं,
लेकिन आपका दिमाग कभी काम करना शुरू नहीं करेगा,
Happy April Fools Day

1 अप्रैल को आप अपने दोस्तों को ये खूबसूरत जोक्स भेजकर भी उनका और अपना मन बहला सकते हैं।

जब तुम आईने के पास जाते हो
तो आईना कहता है ब्यूटीफुल-ब्यूटीफुल
जब तुम आईने से दूर जाते हो
तो आईना कहता है
April Fool April Fool

किन्ना सोना तेनु रब ने बनाया
किन्ना सोना तेनु रब ने बनाया
.
.
.
मैंने तेनु ‘April Fool’बनाया

चांद तारों को देख कर कुछ याद आया,
खिलते गुलाब को देखकर कुछ याद आया,
दोस्त यूं दिमाग पर जोर ना लगाओ
अप्रैल फूल की याद में सबसे पहले आपका नाम याद आया।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/NE0yh9a

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt