Skip to main content

Hair Care Tips: बालों को शाइनी, खूबसूरत और हेल्दी बनाना चाहती हैं तो एक्सपर्ट के इन 3 टिप्स को अपनाएं

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल चमकदार और लंबे हो, साथ ही अंदर से संट्रॉन्ग भी रहें। ऐसे बालों की चाहत रखते हैं तो उसके लिए आपको धैर्य रखते हुए काफी प्रयास करना होगा। बालों की खूबसूरती और उनकी हेल्थ सिर्फ महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से नहीं बनती बल्कि उसके लिए आपको बालों के साथ मेहनत करने की जरूरत होती है। आप बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहती हैं तो खास टिप्स को अपनाएं तभी आपको मन चाहे बाल मिलेंगे।

तेज धूप, बढ़ता प्रदूषण, हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट, हीट स्टाइलिंग और बालों पर तरह-तरह के केमिकल बेस ट्रीटमेंट बालों का सारा रूप रंग छीन लेते हैं, जिसकी वजह से बाल रूखे, बेजान और ड्राई दिखते हैं। ऐसे बाल सिर पर झांवा से कम नहीं दिखते।

त्वचा विशेषज्ञ डॉ गीतिका मित्तल गुप्ता ने बालों की बिगड़ती रंगत को वापस लाने, बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए बहुत आसान और असरदार उपायों के बारे में बताया है जिन्हें अपना कर आप बालों की हिफ़ाज़त कर सकती हैं।

अपने बालों को सही तरीके से शैम्पू करें: त्वचा विशेषज्ञ ने सुझाव दिया है कि अपने शैम्पू को थोड़े से पानी के साथ मिक्स करें और इसे स्कैल्प पर लगाएं। हमेशा याद रखें कि शैम्पू का इस्तेमाल स्कैल्प पर करें और कंडीशनर नीचे के बालों पर ही लगाएं। शैंपू और कंडीशनर करने के तरीका भी आपके बालों को हेल्दी बनाता है।

हेयर मास्क लगाएं: आप चाहती हैं कि आपके बाल खूबसूरत और शाइनी दिखें तो आप हफ्ते में कम से कम एक या दो बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। एक्सपर्ट के मुताबिक हेयर मास्क लगाने से बाल खूबसूरत और स्ट्रॉन्ग बनते हैं बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। हेयर मास्क लगाएं तो ध्यान रखें कि मास्क को बालों पर थोड़ा ज्यादा समय तक लगाएं ताकि मास्क बालों पर बेहतर तरीके से काम कर सके।

सोने के लिए रेशम का तकिया रखें: एक्सपर्ट के मुताबिक जब भी आप सोएं तो सिर के नीचे रेशम का तकिया लगाएं। रेशम का तकिया ना सिर्फ नींद में सुधार करेगा बल्कि आपके बालों की भी केयर करेगा। रेशम के तकिये पर आप सोएंगी तो बालों में घर्षण कम होगा, साथ ही बाल टूटेंगे भी नहीं। इसलिए हमेशा सोने के लिए रेशम के तकिए का ही इस्तेमाल करें।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/YRU7I9g

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt