Skip to main content

Japanese Melons: यह है हीरे से भी अधिक कीमत वाला दुनिया का सबसे महंगा फल, जिसे सिर्फ तोहफे में दिया जाता है; जानिए

भारत में आजकल खरबूजे और तरबूज का मौसम चल रहा है। इस मौसम में इनका भाव रेट 40 से ₹80 प्रति किलोग्राम के आस पास होता है, लेकिन जापान बिकने वाले इस खरबूजे की कीमत लाखों में है। दरअसल जापान में हमेशा से खरबूजे को एक लग्जरी फ्रूट्स में माना गया है। वैसे सिर्फ खरबूजा ही नहीं बल्कि दूसरे फल भी यहां काफी महंगे हैं।

सबसे पहले तो यह पढ़कर आपके दिमाग में ख्याल आया होगा कि ऐसे फल को खाने से अच्छा हीरा ही खरीद लें, कम से कम उसमें मुनाफा तो मिलेगा। लेकिन क्या आपको पता है जापान में इस फल के लिए लोग नीलामी तक करवाते हैं।

भारत में लोग जहां एक दूसरे के घर जाते हैं तो महंगे महंगे गिफ्ट ले जाते हैं, लेकिन वहीं जापान में लोग एक दूसरे को तोहफे के तौर पर फल देना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की जापान में ऐसा क्या है कि फल इतने महंगे होते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा कौन सा खरबूजा है जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा है।

दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम है युबरी खरबूजा, लेकिन इस फल की खेती सिर्फ जापान में ही होती है। इसके साथ ही इस फल को दूसरे देशों में कम ही निर्यात किया जाता है। इस फल की सबसे खास बात यह है कि इस फल को सीधे सूरज की रोशनी में यानि कि सीधे खेत में नहीं उगाया जाता, बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।

दरअसल यहां के किसान फल के आकार को लेकर बहुत ध्यान देते हैं। अगर फल सही आकार का नहीं होता तो उसे इस्तेमाल में नहीं लाते हैं। उदाहरण के तौर पर होक्काइडो खरबूजे को तभी अच्छा माना जाता है, जब यह खरबूजा आकार में पूरी तरह से गोल दिखाई देता हो। इसके अलावा उसका वजन भी तय मानक में होना चाहिए। जापान में यही चीज दूसरे फलों के साथ भी लागू होती है।

जाहिर है कि हर तरबूज एक जैसा नहीं हो सकता, यही कारण है की जापान में सही आकार के तरबूज न होने के कारण काफी बेकार जाते हैं और सिर्फ गिने चुने तरबूज और खरबूज को ही मार्केट में भेजा जाता है। लिहाजा ये काफी महंगे हो जाते हैं। कई बार तो इन फलों की नीलामी कराई जाती है और इनकी कीमत लाखों में पहुंच जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत भारतीय मुद्रा में 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल बेहद मीठा होता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/wzR2GF5

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2