Skip to main content

Poco X4 Pro 5G Launched: 64MP कैमरा के साथ मिलेगा 67W का फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट, कीमत भी कम

Poco X4 Pro 5G को भारत में आज यानी 28 मार्च 2022 को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस फोन में 64MP का कैमरा और साथ ही 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा रहा है। फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस नए 5G फोन में Snapdragon 695 SoC मिलता है। जो हाल ही में लॉन्‍च हुए Redmi Note 11 Pro+ 5G, Vivo T1 5G और iQOO Z6 5G में दिया गया है।

Poco X4 Pro 5G की भारत में कीमत
इस 5G स्‍मार्टफोन में तीन स्‍टोरेज मॉडल पेश किए जाते हैं। इसका बेस मॉडल 6GB RAM और 64GB स्टोरेज विकल्‍प के साथ आता है। जिसकी कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल वेरिएंट के लिए कीमत 19,999 रुपये है। Poco X4 Pro 5G में एक और वेरिएंट दिया जा रहा है, जो 8GB + 128GB के साथ आता है और कीमत 21,999 रुपये है। यह स्‍मार्टफोन तीन कलर विकल्‍प- येलो, लैसर ब्‍लू ओर लैसर ब्‍लैक में आता है। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर 5 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

स्‍पेसिफिकेशन और फीचर्स
Poco X4 Pro 5G में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया जा रहा है। यह होल पंच के साथ ही 1200 निट के पीक ब्राइटनेस की पेशकश भी करता है। इसमें शीर्ष पर Corning Gorilla Glass 5 स्‍क्रीन दिया जाता है। हुड के तहत, इसमें Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर है, जो 8GB के रैम और 256GB तक के इंटरनल स्‍टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

बैटरी
इसके अलावा इसमें 5000 mAh की बैटरी दी जा रही है, जिसे 67W के फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। Poco X4 Pro 5G स्‍मार्टफोन Android 11 बेस्‍ड MIUI 13 पर संचालित है।

कैमरा
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Poco X4 Pro 5G का प्राइमरी कैमरा 64MP के साथ आता है। वहीं इसमें 8MP अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 2MP के माइक्रो कैमरा दिया जाता है। जबकि सेल्‍फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/lQAdZRu

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2