Skip to main content

Reliance Jio ने लॉन्‍च किया नया रिचार्ज प्‍लान, Disney+ Hotstar के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डाटा, फ्री में देख सकेंगे IPL 2022

IPL 2022 की शुरूआत हो चुकी है। जिसे लेकर टेलीकॉम कंपनियां अपने नए प्‍लान की पेशकश कर रही हैं। मुख्‍य टेलीकॉम कंपनियां Disney+ Hotstar के साथ ही अनलिमिटेड डाटा और फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ दे रही हैं। इसी बीच में Reliance Jio ने 555 रुपये का रिचार्ज प्‍लान जोड़ा है। जिसमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्‍सक्रिप्‍शन दिया जा रहा है। जिससे आप IPL 2022 को फ्री में देख सकेंगे।

वहीं जियो ने एक और प्‍लान में सुधार किया है, जिसमें Disney+ Hotstar का सब्‍सक्रिप्‍शन एक साल के लिए जोड़ा गया है। साथ ही इस प्‍लान में 2.5GB हर दिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दिया जा रहा है। वहीं जियो का 555 रुपये वाला रिचार्ज प्‍लान 55 दिनों की वैद्यता के साथ आता है। आइए जानते हैं इस प्‍लान में और क्‍या- क्‍या दिया जा रहा है।

Jio का 555 रुपये का प्‍लान
प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान 555 रुपये को जोड़ा गया है। जिसमें Disney+ Hotstar का सब्‍सक्रिप्‍शन पूरे साल के लिए दिया जा रहा है। साथ ही इसमें 55GB अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। इसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आपको फ्री कॉलिंग और एसएमएस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाता है।

2,999 रिचार्ज प्‍लान
जियो के इस प्‍लान में आईपीएल को ध्‍यान में रखते हुए सुधार किया गया है। जिसमें डिज्‍नी प्‍लस हॉस्‍टार के साथ ही 2.5GB हर दिन डाटा पैक दिया जा रहा है। इसमें कस्‍टमर को 100 एसएमएस हर दिन दिया जाता है। इसकी वैधता 356 दिनों की है।

इसके साथ ही कंपनी 279 रुपये के प्‍लान का भी ऑफर कर रही है। यह ऑफर्स कुछ चुनिंदा लोगों को दिया जा रहा है। जिसके साथ डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्रिप्‍शन भी है। जिसमें 15जीबी तक का डाटा है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/Ld876Ms

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2