Skip to main content

Weight Loss: महीने भर में इन तरीकों से कम कर सकते हैं 15 किलो से ज्यादा वजन, बाबा रामदेव से जानिए

वजन बढ़ने के साथ ही व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। दुनिया में आजकल तेजी से बढ़ते मोटापे की समस्या से हर कोई परेशान है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, इन्फर्टिलिटी जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

बाबा रामदेव के पास हर समस्या का समाधान है। बाबा रामदेव के अनुसार मोटे व्यक्तियों का मेटाबॉलिज्म अच्छा नहीं होता है। उन्होंने अपने एक योग शिविर में बताया कि शरीर को फिट रखने के लिए संतुलित आहार के साथ रोजाना योग करना चाहिए, इसके अलावा उन्होंने कुछ कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपायों के बारे में भी बताया है जिसकी मदद से भी आप अपने वजन को कम सकते हैं। आइए जानते हैं-

इन योगासनों के जरिए महीने भर में घटायें वजन

सूर्य नमस्कार: बाबा रामदेव के अनुसार यह आसन बेहद आसान और उपयोगी है। इस आसन को करने से आपका वजन कम होने के साथ-साथ पूरा शरीर हैल्दी रहेगा।

अर्धचक्रासन: बाबा रामदेव कहते हैं कि इस आसन के जरिए आपका वजन काफी हद तक कम हो जाएगा। इसके साथ ही शरीर के हर दर्द से निजात मिलेगा। इस आसन की मुद्रा आधे पहिए की तरह होती हैं।

चक्की चलनासन: बाबा रामदेव के अनुसार नियमित रूप से इस आसन को करने से कमर, पेट और कूल्हे में जमी चर्बी से निजात मिलेगा।

इसके अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव बताते हैं कि तेजी से वजन कम करने के लिए रोजाना कम से कम 20-25 मिनट तक ताड़ासन, त्रिकोणासन, पाद हस्तासन और पश्चिम उत्थान यह आसन करें। इन आसनों को रोजाना करने से पूरे शरीर की चर्बी कम होने में मदद मिलेगी, साथ ही इसे करने से आपको बैली फैट से भी निजात मिलेगा।

आयुर्वेदिक तरीकों से घटायें वजन

–बाबा रामदेव के मुताबिक नियमित तौर पर 2-2 गोली मेदोहर वटी और 1-1 गोली त्रिफला गुग्गुल की लेने से भी मोटापे को कम किया जा सकता है।

-बाबा रामदेव बताते हैं कि अगर आपके शरीर में पानी जमा हो गया है और इस कारण आप मोटापे से परेशान हैं तो आप पुननर्वादि मंडूर का सेवन कर सकते हैं।

-बाबा रामदेव के अनुसार अश्वगंधा के पत्तों को सुबह, दोपहर और शाम चबाने से भी बढ़े हुए मोटापे से आपको निजात मिल सकता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/Hohx135

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2