Skip to main content

Weight Loss: गर्मी में तेजी से फैट बर्न करना चाहते हैं तो इन 5 टिप्स को आजमाएं

बढ़े हुए वजन को घटना बहुत मुश्किल काम है, इसके लिए धैर्य, जुनून और कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। वजन घटाने के लिए न सिर्फ नियमित एक्सरसाइज करनी होगी बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों जरूरी है। वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट में किन चीजों का सेवन करें और उसको किस तरह खाएं ये भी मायने रखता है।
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो डाइट का ध्यान रखें। वजन कम करने के लिए खान पान का उचित ख्याल रखना जरूरी है। यदि आप भी वेट कम करना चाहते हैं तो सर्टिफाइड ट्रेनर सोनिया बख्शी के बताए कुछ टिप्स को आजमाएं, निश्चित रूप से आपका वेट कम हो जाएगा।

वजन कम करने के लिए क्या करें
1 वेट कम करने के लिए सबसे बड़ी चीज है एक्सरसाइज है। रोजना 30 से 45 मिनट की एक्सरसाइज जरूरी है। रोजाना एक्सरसाइज करने से बोन और मसल्स मजबूत होते हैं। एक्सरसाइज सभी तरह के हेल्थ जोखिम को कम करती है, यह नींद की गुणवत्ता में सुधार लाती है और एंग्जाइटी को दूर भगाती है। इन सबका प्रभाव वजन पर पड़ता है।


2. हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि बेड पर जाने के तुरंत पहले भोजन नहीं करें। सोने से कम से कम तीन घंटे पहले भोजन कर लें, इससे ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित रहता है और मेटाबोलिज्म बेहतर होता है, ऐसा होने पर वजन कम होना लाजमी है।

  1. थोड़ा-थोड़ा पानी थोड़ी-थोड़ी देर पर पीते रहे। पर्याप्त पानी वजन कम करने में बहुत मददगार है, इससे शरीर का अंदरुनी हिस्सा स्मूथ रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम स्टॉन्ग रहता है। यह वजन कम करने में सहायक है।
  2. सुबह में जब आप उठते हैं तो शुरुआती दो घंटे के अंदर नाश्ता अवश्य कर लें। ब्रेकफास्ट पूरा दिन शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है, इससे आप तरोताजा रहेंगे। ब्रेकफास्ट मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और पूरा दिन अतिरिक्त कैलरी को बर्न करने में मदद करता है।
  3. खाने के बीच में यदि भूख लगे तो घर में बनाए मुरमुर, मखाना, स्नेक्स आदि का इस्तेमाल करें। रोस्टेट बादाम या मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।
  4. अपने दिनचर्या को व्यवस्थिति कर लें, कोशिश करें कि एक दिन में तीन बार खाना खाएं। ऐसा करने से शरीर में एक्टिवनेस बनी रहती है। इससे एनर्जी लेवल बरकरार रहता है जिससे दिमाग किसी चीज पर बेहतर फोकस रहता है। यह भी तय कर लें कि भोजन हर दिन एक ही समय पर करें।


from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/C6N4l3L

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2