Skip to main content

Weight Loss: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इस एक कार्डियो एक्सरसाइज को करें, घटेगा फैट

अच्छी बॉडी और अच्छी फिज़ीक हमें कॉन्फिडेंस देती है। बढ़ता वजन इस कॉन्फिडेंस को कमजोर करता है। बढ़ता वजन तेजी से मोटापे की बीमारी में तबदील हो जाता है इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना जरूरी है। मोटापा बढ़ने से बॉडी कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, थॉयराइड और ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाती है। बढ़ते मोटापा को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज और पेशेंस रखना जरूरी है।

एक्सरसाइज से मतलब ये नहीं है कि आप जिम में जाकर वर्कआउट करें, आप घर में भी आसानी से कैलोरी बर्न करके मोटापा कंट्रोल कर सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए कई कार्डियों एक्सरसाइज असरदार हैं जो तेजी से वजन को कंट्रोल करती हैं। साइकिल चलाना भी एक ऐसी असरदार कार्डियो एक्सरसाइज है जिसे चलाने से आप जल्दी कैलोरी बर्न करके मोटापा को कंट्रोल कर सकते हैं।

साइकिल को अगर मॉडरेट गति से ही चलाएंगे तो भी एक घंटे में 675 कैलोरी बर्न हो सकती है। साइकिल चलाने से आपका बॉडी फैट तेजी से कम होगा। आइए जानते हैं कि साइकिल किस तरह वजन को कम करती है और उसे चलाने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

वजन कम करती है ये एक्सरसाइज: कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि साइकिल चलाने से मोटापा तेजी से कम होता है। एक शोध के मुताबिक, लगभग 6 महीन तक साइकिल चलाने से 12 फीसदी वजन को कम किया जा सकता है। इस शोध में शामिल महिलाओं को प्रतिदिन 60 मिनट के लिए पैदल चलने, साइकिल चलाने और तैराकी करने के लिए कहा गया। अध्ययन में शामिल जिन लोगों ने साइकिल चलाई उनका तेजी से वजन कम हुआ।

कैलोरी बर्न करती है: हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 12 मील प्रति घंटे मध्यम गति से साइकिल चलाने से लगभग 7 कैलोरी बर्न हो सकती है। इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि साइकिल चलाने से कितना वजन घटाना संभव है।

तेजी से घटता है वजन: अमेरिकन जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के एक अध्ययन के अनुसार, साइकिल चलाने से वॉक करने की तुलना में तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।

मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग बनाती है: रोजाना साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही ऑक्सीजन का लेवल भी ठीक रहता है। जब आप साइकिल चलाते हैं तो पैडलिंग के दौरान पैर ऊपर से नीचे की तरफ गतिविधि करते हैं जिससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

तनाव को दूर करती है: वजन कम करने के साथ ही साइकिल चलाने से तनाव भी दूर होता है। साइकिल चलाने से मन की स्थिति में बदलाव होता है साथ ही मस्तिष्क में खून का प्रवाह बेहतर होता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/XYbeQ7a

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2