Skip to main content

Blood Sugar: क्या फल खाने की वजह से वाकई बढ़ जाता है ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानिये

फलों का सेवन करना हर मौसम में फायदेमंद है। फलों में खास तौर पर मौसमी फलों का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है। फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर फल सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि फलों का अधिक सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। क्या सचमुच फलों में मौजूद नैचुरल शुगर ब्लड में शुगर के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकती हैं?

लेकिन, क्या यह सच है? पोषण विशेषज्ञ पूजा मखीजा और ल्यूक कॉटिन्हो लोगों की इस सोच से पूरी तरह असहमत हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जब साबुत फल खाते हैं, तो फलों में मौजूद पर्याप्त फ्रुक्टोज का सेवन करना असंभव है। अधिकांश फलों को खाने और पचने में थोड़ा समय लगता है, जिसका अर्थ ये है कि फ्रुक्टोज लीवर को धीरे-धीरे से प्रभावित करता है।

कुछ लोग ऐसे हैं जो ग्लूकोज असहिष्णुता के कारण फल नहीं खा सकते हैं। कॉटिन्हो ने बताया कि ब्लड में ग्लोकोज का स्तर बढ़ने के लिए फल नहीं बल्कि हमारा लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। एक्सपर्ट के मुताबिक फल ग्लूकोज को बढ़ाते हैं ये मायने नहीं रखता बल्कि ये मायने रखता है कि हम फलों का सेवन कैसे करते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक डाइट में फलों का सीमित सेवन करना जरूरी है नाकि उन्हें डाइट से स्किप करना जरूरी है।

डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन फलों का करें सेवन शुगर रहेगी कंट्रोल।

अमरूद: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट अमरूद ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल रखता है। अमरूद में विटामिन ए,सी, फॉलेट, पोटैशियम भी पाया जाता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

आड़ू का करें सेवन: फाइबर से भरपूर आडू ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है। 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल रखता है।

सेब भी है उपयोगी: डायबिटीज के मरीज ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए सेब का सेवन करें। सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें सोल्यूब और इंसोल्यूब का फाइबर होता जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/WOKfGk2

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2