Skip to main content

Pain Relief: पैरों की सूजन और दर्द से निजात दिलाएंगे बाबा रामदेव के ये 2 योगासन

रोजमर्रा की भाग-दौड़ और दिन भर की मसरूफियत का असर पैरों पर सबसे ज्यादा दिखता है। बिस्तर से उठते ही मसरूफियत का दौर शुरु हो जाता है, जिससे सबसे ज्यादा थकान हमारे पैरों को होती है। रात को बिस्तर तक पहुंचने से पहले ही हमारे पैर जवाब देने लगते हैं। कई बार पैरों में दर्द इतना ज्यादा होता है कि उससे पैरों में सूजन आ जाती है। कभी कभी पैरों में दर्द और सूजन का होना थकान का नतीजा होता है लेकिन लगातार दर्द और सूजन का होना कई परेशानियों का संकेत हैं।

आमतौर पर पैरों में सूजन वजन अधिक होने, ज्यादा देर तक बैठने, प्रेग्नेंसी, बढ़ती उम्र, या खान पान में खराबी की वजह से आती है। इसके अलावा डायबिटीज और लीवर की परेशानी की वजह से भी पैरों में सूजन आ सकती है। पैरों में दर्द और सूजन आपके फुटवियर की वजह से भी आती है।

आपके भी पैरों में दर्द रहता है और दर्द के साथ पैरों में सूजन भी आती हैं तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और बाबा राम देव के बताएं गए योगासन को कीजिए। योग के जरिए आप पैरों के दर्द और सूजन को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं पैरों का दर्द दूर करने के लिए दो असरदार योगा कौन से हैं।

त्रिकोणासन: त्रिकोणासन पैरों के दर्द और सूजन को दूर करने में बेहद असरदार है। इस आसन को करने से पैरों के दर्द और सूजन से निजात मिलती है। इसे करने से गर्दन, पीठ, कमर और पैर के स्नायु मजबूत होते हैं। ये आसन बॉडी के संतुलन को बनाए रखता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। पैरों में दर्द और सूजन चाहे मोटापा की वजह से हो या फिर लीवर की परेशानी की वजह से हो सबका उपचार करता है। इसे करने से तनाव दूर होता है साथ ही कमर और पैरों के दर्द से निजात मिलती है। ये योगा मोटापा को कम करने में भी असरदार है।

त्रिकोणासन कैसे करें: इस योगा को करने के लिए सीधे खड़े हो जाए और दोनों पैरों के बीच तीन फुट की दूर रखें। शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर रखें और गहरी सांस लें। दायें हाथ को दायें पैर के अंगूठे पर रखें और बायें हाथ को आसमान की ओर सीधा उठाएं। ध्यान रखें कि बाया हाथ सिर के बिल्कुल ऊपर हो। सिर को आसमान की तरफ उठाएं और ऊपर देखें। इस योगा को करते समय गहरी सांस लें और छोड़ें।

पार्श्व उत्तान आसन: ये आसन पैरों के दर्द को दूर करने के लिए बेहतरीन उपचार है। इसे करने से बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचता है। ये रीढ़ की हड्डी, कूल्हों, कंधों, हॅम्स्ट्रिंग और कलाईयों में खिचाव लाता है। इसे करने से पैर मजबूत होते है और पैरों के दर्द और सूजन से निजात मिलती है। ये योगा दिमाग को शांत करता है और पाचन में सुधार लाता है। गर्दन, कंधे, कोहनी और कलाई में गठिया के दर्द को कम करने में मददगार है।

पार्श्व उत्तान आसन कैसे करें: इस आसन को करने के लिए पैरों को फैला कर खड़े हो जाए और दाहिनी तरफ ऐसे मुड़ें की पैरों के पंजें भी साथ में घूमेंगे। सांस तेजी से अंदर लें और हाथों को ऊपर करें और सांस को छोड़ते हुए नीचे झुकें। जितना संभव हो, हाथों को जमीन से लगा दें और सिर भी नीचे रहेगा। इस आसन को करने से पैरों के दर्द और सूजन से निजात मिलेगी।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/32n47AQ

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2