Skip to main content

Weight Loss: वजन को कम करना चाहते हैं तो इस 1 ड्राइफ्रूट का करें सेवन, जानिए फायदे

बढ़ता वजन लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। वजन को कंट्रोल करने के लिए खाने-पीने की आदतों में बदलाव करना पड़ता है और घंटों जिम में वर्कआउट करना पड़ता है तब भी लोगों को बढ़ते वजन से निजात नहीं मिलती। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए वजन को कंट्रोल करना सबसे मुश्किल टास्क है। खाने के शौकीन लोगों को भूख ज्यादा लगती है और वो ज्यादा खाते हैं जिससे उनका मोटापा तेजी से बढ़ता है।

आप भी खाने-पीने के ज्यादा शौकीन है और भूख ज्यादा लगती है तो अखरोट का सेवन करें। अखरोट एक ऐसा ड्राइफ्रूट है जो भूख को शांत करता है और मोटापा को कंट्रोल करता है। ये ड्राईफ्रूट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसे खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है। अखरोट में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस कॉपर, सेलेनियम, फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। आइए जानते है कि अखरोट कैसे वजन को कंट्रोल करता है और उसका सेवन करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

अखरोट के गुण: अखरोट में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं।

अखरोट कैसे वजन को कंट्रोल करता है: अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी कम होती है जिसके कारण ये तेजी से वजन को कम करता है। वजन कम करने के लिए अखरोट का सेवन आप भीगोकर भी कर सकते हैं। अखरोट बॉडी में चर्बी को कम करता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी से एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है। लगातार इसका सेवन करने से मोटापे और चर्बी में कमी आती है।

अखरोट के बॉडी के लिए फायदे

  • अखरोट का सेवन करने से याददाश्त दुरुस्त होती है और दिमाग तेज होता है। इसका सेवन करने से डिप्रेशन दूर होता है।
  • ये बॉडी को एनर्जी देता है और चर्बी को तेजी से कम करता है।
  • इसका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • अखरोट दिल को सेहतमंद रखता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और दिल सेहतमंद रहता है।
  • डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी अखरोट बेहद फायदेमंद है।
  • अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • अखरोट में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज का उपचार करता है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है।


from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/IrF1ykU

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2