Skip to main content

Weight Loss: वजन कम करने के लिए आम का सेवन कब और कैसे करें, एक्सपर्ट से जानिए

गर्मी का मौसम है और इस मौसम में फलों का राजा आम खाना सबको पसंद आता है। आम का सेवन करने पर लोगों के मन में कुछ भ्रांतियां और मिथ है कि आम खाने से मोटापा बढ़ता है। अगर हम आम के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, विटामिन सी, कोपर, फोलेट, विटामिन A,E,B5,Kऔर B 6,मौजूद है। इतना ही नहीं आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज भी शामिल है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। आम में मौजूद फ्रुक्टोज नैचुरल चीनी है जिसकी वजह से लोग फलों के राजा आम को खाने पर संदेह करते हैं और उन्हें खाने से परहेज करते हैं।

वजन घटाने के लिए आम का सेवन करना चाहिए? पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा हैं कि आम का सेवन वजन कम करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर आम का सेवन डायबिटीज और मोटापा के शिकार लोगों के लिए भी फायदेमंद है।

वजन घटाने के लिए आम का सेवन कैसे करें: आम का सेवन वजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आम को सिर्फ काट कर खाएं उसका सेवन शेक बनाकर, आमरस और स्मूदी के रूप में नहीं करें। आम खाने का मतलब ये नहीं है कि आप दिन भर आम खाते रहें। वजन को कम करने के लिए दिन में एक आम का सेवन करना पर्याप्त है। आम में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप अधिक कैलोरी इनटेक करेंगे, तो इससे आपको वेट लॉस जर्नी में ज्यादा फायदा नहीं होगा।

वजन कम करने के लिए आम का सेवन कब करें: वेट लॉस जर्नी में आम का सेवन करना चाहते हैं तो आप वर्कआउट के बाद आम का सेवन कर सकते हैं। वर्कआउट के बाद आम का सेवन एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करेगा। एक्सरसाइज के बाद आम का सेवन आप स्मूदी के रूप में कर सकते हैं ये बॉडी को एनर्जी देगा।

आम को लेकर डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की चिंता: एक्सपर्ट ने बताया कि मैंगिफेरिन आम में पाया जाने वाला एक बायोएक्टिव कंपाउंड है जिसके कई औषधीय गुण है। इसका सेवन करने से संक्रमण, डायबिटीज, कैंसर और दिल के रोगों का उपचार किया जाता है। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्ट 51 है जिसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्ट फूड में गिना जाता है जो शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है। दिवेकर के इंस्टा पोस्ट में बताया है कि दुनिया भर में लोग वजन कम करने के लिए ताजे फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/uPQHalJ

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2