Skip to main content

ग्राहकों की मौज ही मौज! इस प्लान में 2 महीने के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉल और डेटा, जानें सबकुछ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास अपने ग्राहकों के लिए 2,399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान मौजूद है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी का यह लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान है जो पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन अब बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज करते हुए प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। कंपनी अब ग्राहकों को इस प्लान में 60 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर कर रही है। बता दें कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर है और BSNL ग्राहक 29 जून, 2022 तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आइये आपको बताते हैं बीएसएनएल के इस प्लान में क्या-कुछ सुविधाएं ऑफर की जाती हैं।

BSNL Rs 2399 Plan
बीएसएनएल के 2,399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। अब इस प्लान में सरकारी टेलिकॉम कंपनी 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दे रही है। यानी इस प्लान की कुल वैधता अब 425 दिनों की होगी।

बीएसएनएल के इस प्लान में 2GB डेली डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को BSNL Tunes और Eros Now Entertainment जैसी सर्विसेज को भी मुफ्त ऑफर किया जाता है। बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान जिन सर्किल में उपलब्ध है, वहां सभी यूजर्स को ये फायदे दिए जाते हैं।

याद दिला दें कि बीएसएनएल के इस प्लान को 1 अप्रैल, 2022 को रोलआउट किया गया था। अच्छी बात यह है कि जिन यूजर्स ने इस रिचार्ज प्लान को पहले ही रिचार्ज करा लिया है, उन्हें भी अतिरिक्त वैलिडिटी का फायदा मिलेगा। ग्राहकों को अतिरिक्त वैलिडिटी पाने के लिए मैनुअली ऐक्टिवेट करने की जरूरत नहीं होगी। ऑफर पीरियड के दौरान 2,399 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को अतिरिक्त वैलिडिटी ऑटोमैटिकली मिल जाएगी।

2,399 रुपये वले प्लान में अब 425 दिन या 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है। बता दें कि बीएसएनएल के पास अभी देशभर में 4G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। लेकिन कंपनी जल्द से जल्द 4G कनेक्टिविटी देशभर में रोलआउट करने पर काम कर रही है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/d6i8ETO

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2