Skip to main content

प्रेग्नेंसी को गए हैं 8 महीने तो इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकती है परेशानियां

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको कई जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। वहीं जब आप प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में हों तो आपको कुछ और खास सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए यह बेहद जरूरी होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आठवां महीना बहुत नाजुक होता है इसलिए इस समय आपको विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।

अपनी प्रेग्‍नेंसी के आठवें महीने में आप अपनी गर्भावस्‍था के अंतिम चरण में हैं। इस समय बच्‍चे का आकार ऐसा है कि उसने आपके गर्भाशय को घेर रखा होता है इसलिए वह अब पहले की तरह आपके पेट में उछलकूद नहीं कर सकता। इसलिए इस समय खुद के साथ गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में-

ज्यादा देर खड़ा होना अच्छा नहीं: प्रेग्नेंसी के आठ महीने बीत जाने पर शिशु काफी बड़ा हो जाता है। ऐसे में मां के गर्भ में मौजूद बच्चे की वजह से पेट के निचले हिस्‍से पर ज्‍यादा दबाव बनता है जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होता है। जहां एक तरफ दबाव मां के पेट पर पड़ता है वहीं दूसरी तरफ शिशु के सिर पर भी इसका दबाव बढ़ता है। वहीं ज्यादा देर खड़े रहने से आपकी पीठ में दर्द भी हो सकता है। ऐसे में अगर हो सके तो बेड़ रेस्‍ट लेने की कोशिश करें।

डाइट पर दें खास ध्‍यान: प्रेग्नेंसी के दौरान मां का सही मात्रा में संतुलित डाइट लेना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इसी से ही शिशु को भी पोषण मिलता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के 8 महीने पूरे होने पर फाइबर युक्त खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए साबुत अनाज, हरी सब्‍जियां, ब्राउन ब्रेड, कीवी, मछली आदि चीजों का सेवन करना बेहतर होगा।

नींद है जरुरी: प्रेग्नेंसी के दौरान सही नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इसलिए अपनी नींद के साथ किसी भी हाल में समझौता न होने दें। 24 घंटे में 8 घंटे की नींद लेना जरुरी है वहीं दोपहर में पावर नैप लेने के भी कई फायदे हैं। पावर नैप से आप तरोताजा हो उठती हैं।

एक्‍टिव रहें: अमूमन कई बार महिलाओं को यह गलत फहमी हो जाती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें ज्यादा आराम करना चाहिए लेकिन ऐसा जरूरी नहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान आप जिनता ज्यादा एक्टिव रहेंगी उतना ही यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए योगा क्लासेज या फिर एक्सपर्ट द्वारा व्यायाम के बारे में जानकारी ले सकती हैं। वहीं इस दौरान आपके लिए टहलना भी एक अच्छा विकल्प होगा।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/GSPFk2g

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt