Skip to main content

8GB रैम, 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन को आज खरीदने का मौका, पहली सेल में मिल रही छूट

Infinix Note 12 Turbo को पिछले महीने भारत में Note 12 के साथ लॉन्च किया गया था। शुक्रवार को इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नए नोट 12 टर्बो में 5000mAh बैटरी, मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर जैसी खूबियां दी गई हैं। हैंडसेट में पंच-होल नॉच डिस्प्ले दी गई है। Infinix Noe 12 Turbo ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। आइये जानते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Infinix Note 12 Turbo Price, Launch Offers
इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत इनफिनिक्स के इस फोन को ऐक्सिस बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 1000 रुपये की छूट मिल जाएगी। हैंडसेट को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Infinix Note 12 Turbo Specifications
इनफइनिक्स नोट 12 टर्बो में 6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेजॉलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले पैनल पर बीच में एक पंच-होल नॉच दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लेयर मौजूद है। नोट 12 टर्बो में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G57 GPU दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 10.6 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

नए इनफिनिक्स हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ, AI लेंस और क्वाड-एलईडी फ्लैश जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी और विडियो कॉल के लिए नोट 12 टर्बो में ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है।

Note 12 Turbo को ब्लैक और स्नोफॉल कलर वेरियंट में लिया जा सकता है। फोन का वजन 184.5 ग्राम है। हैंडसेट का डाइमेंशन 164.57 × 76.80 × 7.89 मिलमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-सिम स्लॉट, 4G, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/rPMR3JQ

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2