Skip to main content

घर बैठे ट्रेन टिकट करें कैंसिल, वापस मिलेगा रिफंड, जानें पूरा तरीका

कई बार होता है कि जब हमें अपनी ट्रेन टिकट किसी खास वजह के चलते रद्द करनी पड़ती है। ट्रेन टिकट को कैंसिल करने का प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल और समय खर्च करने वाली है। इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक आप IRCTC Train Ticket को ऑनलाइन भी कैंसिल कर सकते हैं। ट्रेन टिकट कैंसिल के दौरान आपको कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड के बारे में जानना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in और IRCTC Rail Connect ऐप के जरिए आप कैसे घर बैठे ही आसानी से टिकट को कैंसिल कर सकते हैं।

How to cancel train ticket online
अब पहले की तरह आपको रेलवे काउंटर पर लाइन में लगने या फिर ट्रैवल एजेंट की फीस देने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही रेल टिकट बुक करने के साथ कैंसिल भी कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और IRCTC Rail Connect App से आप टिकट रद्द कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि रेल टिकट को ट्रेन चार्ट बनने से पहले ही रद्द किया जा सकता है। याद रखें कि चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल नहीं होता है और ऐसी स्थिति में आपको TDR (Ticket Deposit Receipt) को IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए ऑनलाइन फाइल करना होता है।

IRCTC की वेबसाइट के जरिए टिकट कैंसिल करने का तरीका
– अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ irctc.co.in पर लॉगइन करें
– अब My Account > My Transactions पर जाकर Booked Ticket History पर क्लिक करें
– Booked tickets की लिस्ट से उस टिकट को सिलेक्ट करें जिसे आप कैंसिल करना चाहते हैं। स्क्रॉल डाउन करें और Cancel Ticket का विकल्प चुनें
– Select All से पहले दिख रहे चेक बॉक्स को टिक करें या फिर जिन यात्रियों की टिकट को कैंसिल करना है, उस पर Cancel बटन को टैप करें
– अब पॉप-अप विंडो में कैंसिलेशन की पुष्टि के लिए OK पर क्लिक करें
– टिकट के पार्शियल कैंसिलेशन की स्थिति में, सफर करने वाले यात्रियों को ERS (Electronic Reservation Slip) का नया प्रिंट आउट पास रखना होगा।

IRCTC Rail Connect app के जरिए टिकट ऐसे करें कैंसिल
– IRCTC Rail Connect ऐप में सबसे पहले अपनी User ID और पासवर्ड या 4 अंकों वाले पिन के साथ लॉगइन करें
– अब सबसे नीचे मेन्यू बार में दिख रहे My Transaction > My Bookings विकल्प पर जाएं
– स्क्रीन पर सबसे ऊपर दांये कोने पर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू को खोलें और ड्रॉप-डाउन लिस्ट से उस टिकट को सिलेक्ट करें जिसे कैंसिल करना है। – – इसके बाद Cancel Ticket पर सिलेक्ट करें
– Select All या जिस यात्री का टिकट कैंसिल करना हो उसके सामने बने चेक बॉक्स पर टिक करें और फिर Cancel बटन पर टिकट करें
– अब स्क्रीन पर दिखने वाली पॉप-अप विंडो पर आए Yes पर क्लिक करें



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/UtWHljM

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2