Skip to main content

डिलीवरी के बाद महिलाओं का क्यों बढ़ जाता है पेट? जानिए प्रेग्नेंसी के बाद कैसे करें वेट लॉस

Weight Loss After Pregnancy: डिलिवरी के बाद महिलाओं का पेट बढ़ जाता है। ऐसे मामले सिजेरियन डिलिवरी के केस में ज्यादा देखने को मिलते हैं। सिजेरियन केस में लगभग 80 फीसद महिलाएं वजन बढ़ने की समस्या से जूझती है। एक्सपर्ट्स का मानना है सिजेरियन डिलिवरी के बाद वजन बढ़ने की कई सारी वजह होती हैं। स्ट्रेस भी उन वजहों में से एक है। दरअसल प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएं स्ट्रेस से भी गुजरती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रेस के कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंसिस होते हैं जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ज्यादा फ्लूइड्स बनाता है जिसकी वजह से मोटापा या फिर पेट का साइज बढ़ता है। वहीं खराब खाने की आदतें भी मोटापा बढ़ाने का काम करती है। सिजेरियन के बाद खुद को सुकून देने और तनाव से मुक्ति पाने की कोशिश में महिलाएं अपना मनपसंद खाना खाना शुरू कर देती हैं, जो बाद में कैलरीज के रूप में जमा होकर फैट बढ़ाती है। ऐसे में आप किन तरीकों से अपना वजन काबू में रख सकते हैं जानते हैं उनके बारे में-

निकला हुआ पेट अंदर करने के उपाय: डिलीवरी के बाद पेट अंदर करने के लिए सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसा करने पर रात में जमा हुए टोक्सिक पदार्थ पेट से बाहर निकल जाते हैं। इससे पेट में जमा वसा धीरे-धीरे कम होने लगती है।

स्तनपान: कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि स्तनपान कराने से महिलाओं का वजन घटता है और साथ ही शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है। हेल्थ लाइन के मुताबिक जो महिलायें बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उनका वजन तेजी के साथ कम होता है। इसके अलावा जब माँ का शरीर बच्चे के लिए दूध का निर्माण करता तो एक दिन में लगभग 500 अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता हैं, जिससे तेजी से वजन कम हो सकता है।

सही खाना चुनें: कई बार लोगों को यह गलतफहमी हो जाती है कि प्रेग्नेंट महिला को ज्यादा खाना खाने की जरूरत होती हैं क्योंकि उसे स्तनपान के जरिए अपने बच्चे को भी कुछ खिलाना होता है। मगर यह सच नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर सिजेरियन डिलिवरी के बाद महिलाओं को महज 300-500Kcal ज्यादा कैलरीज की जरूरत होती है। ऐसे में अधिक मात्रा में खाना लेने की जरूरत नहीं। वहीं आप जो खाना खाएं वह लॉ फैट का हो तो वजन कम करने में आसानी होगी।

कसरत करें: डिलिवरी के बाद आपको वजन घटाने के लिए हेवी एक्सर्साइज करने की जरूरत नहीं। इसलिए महज वॉक करने से भी काम बन सकता है। टहलने से आप आसानी से बड़ी मात्रा में कैलोरी जला सकते हैं। वहीं साइकलिंग मशीन या फिर स्विमिंग से भी आप अपने वजन को काबू में ला सकती हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें की आप सिजेरियन होने के मजह कुछ दिनों बाद ही ये एक्सर्साइज करना शुरू कर दें। सर्जरी के टांके घुलने तक कोई भी हेवी एक्सर्साइज न करना ही बेहतर होगा।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/40feiRX

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2