Skip to main content

IAS उदयन मिश्रा: बच्चों के साथ जमीन पर बैठ किया भोजन, सादगी के लिए हैं चर्चित; माने जाते हैं तेज-तर्रार अफसर

संजीव खिरवार और उदयन मिश्रा दोनों IAS अफसर हैं और बीते दो दिनों से खूब चर्चा में हैं। जहां खिरवार दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते को सैर कराने को लेकर विवादों में हैं। तो वहीं मिश्रा, जिस वजह से चर्चा में हैं, वो जान आपके चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी।

बिहार के कटिहार जिले के डीएम उदयन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मिश्रा जमीन पर पालथी मारकर बैठे हैं और छात्रों के साथ भोजन कर रहे हैं। दरअसल, उदयन मिश्र जिले के एक स्कूल में मिड डे मील के तहत मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच रहे थे। इस दौरान वह खुद जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ उन्हीं की थाली में भोजन करने लगे।

जनसत्ता डॉट कॉम से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वह रोहतारा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करने गए थे, इस दौरान उन्होंने देखा कि स्कूल में ‘मिड डे मील’ (Mid Day Meal) बना हुआ है तो उसकी गुणवत्ता भी जांचने लगे। जमीन पर बैठकर खुद ही खाना खाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएम साहब बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर दाल-चावल और सब्जी खा रहे हैं। भोजन के दौरान स्कूल कर्मचारी से मिड डे मील के बारे में कुछ सवाल भी कर रहे हैं।

कौन हैं उदयन मिश्र? सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स उदयन मिश्रा की इस सादगी की तारीफ कर रहे हैं। उदयन मिश्रा का चयन साल 2011 में गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के तौर पर हुआ। बाद में राज्य सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने उन्हें आईएएस बनाकर बिहार भेजा। पिछले साल अप्रैल में उन्हें वित्त विभाग के अपर सचिव पद कटिहार से पदमुक्त कर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, कटिहार बनाया गया था। उदयन मिश्रा हमेशा से ही तेज तर्रार अधिकारियों में गिने गए हैं।

बेहद तेज-तर्रार अफसर: उदयन मिश्रा की गिनती देश के तेज-तर्रार और सादगी पसंद अफसरों में होती है। यह पहली बार नहीं है जब वह किसी स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए गए हों। इससे पहले भी डीएम उदयन मिश्र कभी साइकिल से ऑफिस, तो कभी चुपचाप स्कूलों और दफ्तरों में औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते थे।

वायरल वीडियो पर क्या बोले डीएम? जनसत्ता डॉट कॉम से बातचीत में डीएम उदयन मिश्रा ने बताया कि सिर्फ स्कूल का ही नहीं बल्कि पूरे इलाके का निरीक्षण कार्यक्रम था और इस तरह का औचक निरीक्षण हर बुधवार और गुरुवार को किया जाता है। चूंकि सभी अधिकारियों को प्रमुख सचिव की तरफ से आदेश है कि पंचायत का निरीक्षण करना है, लेकिन इसकी सूचना मंगलवार और बुधवार की शाम हमें ऐप के माध्यम से मिलती है। जिसकी रिपोर्ट भी हमें निरीक्षण करने के बाद शाम तक ऑनलाइन माध्यम से भेजना होता है। आगे उन्होंने बताया कि यह केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से चल रही योजनाओं को लेकर सभी अधिकारी निरीक्षण करते हैं कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है अथवा नहीं।

खाने को लेकर क्या बोले डीएम उदयन? जब हमने पूछा कि आपको मिड डे मील का खाना कैसा लगा तो उन्होंने बताया, “खाना गर्म था और इसके साथ ही स्वादिष्ट भी था। हालांकि सब्जी में कुछ मसाले ज्यादा थे, जो कि देखा जाए तो सभी के लिए स्वास्थ्य लिहाज से अच्छे नहीं होते हैं। उन्हें कम करने की सलाह दी, इसके साथ ही बच्चों ने बताया कि खाना प्रतिदिन अच्छा बनता है। बर्तन भी साफ थे और मैंने तो वही बर्तन लिया जो बच्चों को दिए जाते हैं।”

ऐसा है डीएम का परिवार: डीएम उदयन मिश्रा का जन्म बिहार के मधुबनी में हुआ था, यह बिहार राज्य के ही रहने वाले हैं। इनके परिवार की बात करें तो इनकी पत्नी घर संभालती हैं। इनका एक बेटा है जो फिलहाल मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

आपको बता दें कि साल 2017 में केंद्र सरकार ने 2016 की जिस वैकेंसी के विरुद्ध 15 में से 3 आईएएस की बिहार में नियुक्ति की थी, उसमें उदयन मिश्रा का नाम भी था। इन तीनों पदाधिकारियों का चयन गैर राज्य असैनिक सेवा से किया गया है। तत्कालीन राज्य सरकार ने 15 पदाधिकारियों की सूची केंद्र को भेजी थी, जिसमें से तीन नाम पर मुहर लगी थी।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/F8cbdrT

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2