Skip to main content

Periods Cramp: पीरियड्स में महिलाओं को किस वजह से होता है दर्द? जानिये इससे बचने का तरीका

महिलाएं परिवार की नीव होती है अगर वो हेल्दी रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य से मतलब है कि वो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से हेल्दी रहें। महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो घर और ऑफिस संभालने के साथ अपने स्वास्थ्य को इग्नोर नहीं करें। महिलाओं को अपनी जिम्मेदारियों को संभालते हुए कैंसर, पीरियड पेन, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

स्वास्थ्य संबंधी इन परेशानियों का ध्यान महिलाओं को कम उम्र से ही रखना शुरू कर देना चाहिए। मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प महिलाओं के लिए काफी दर्दनाक होता है जो पीरियड से पहले और पीरियड के दौरान महिलाओं को कई तरह से प्रभावित करता है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को डिसमेनोरिया कहा जाता है जिसमें पीरियड पेन हल्का से लेकर तेज तक हो सकता है।

पीरियड पेन में होने वाली परेशानियां: मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प आमतौर पर एब्डोमेन में होता है। इसके अलावा पीरियड के दौरान महिलाओं को पीठ के निचले हिस्से और जांघों में दर्द होता है। मतली और उल्टी आना, पसीना आना,बेहोशी और चक्कर आना, दस्त या लूज स्टूल पास होना, कब्ज, सूजन और सिर दर्द की शिकायत भी रहती है।

इस परेशानी में महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि आप भी पीरियड के दौरान होने वाली इन परेशानियों से बचना चाहती हैं तो डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करें। डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने से पीरियड के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

कैसे करें बचाव: मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प से बचाव करने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वो एक्सरसाइज करें। लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस परेशानी से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है।
ध्यान और योग के जरिए मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
डाइट में फाइबर का सेवन बढ़ाकर भी मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प से छुटकारा पाया जा सकता है।
पीरियड के दौरान क्रैम्प ज्यादा हैं तो उसका उपचार हार्मोनल थेरेपी से भी किया जा सकता है।
पीरियड के दौरान अधिक पानी का सेवन करें।

कुछ घरेलू उपचार जो राहत दे सकते हैं:

  • पेट के निचले हिस्से में हीटिंग पैड लगाने से दर्द से राहत मिलती है।
  • जॉगिंग या योग जैसी एक्सरसाइज करें।
  • गर्म पानी से नहाएं
  • बॉडी की मालिश करवाना

मैन्स्ट्रुअल क्रैम्प का हर्बल उपचार: कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि मैन्सट्रुअल क्रैम्प का उपचार करने में हर्बल चाय बेहद असरदार साबित होती है। कैमोमाइल चाय का सेवन पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/a1u7IPf

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2