Skip to main content

Skin Care:स्किन की झुर्रियों को दूर करने के साथ ही स्किन में ग्लो भी लाता है ये एक तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां दिखना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर वक्त से पहले भी झुर्रियां दिखने लगती है। कम उम्र में झुर्रियां आने के कई कारण हैं जैसे अधिक तनावग्रस्त रहना, बॉडी में विटामिन डी 3 की कमी होना, अत्याधिक कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल, धूम्रपान, प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों समय से पहले झुर्रियों का कारण बनती है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए मार्किट में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मौजूद है लेकिन उनका स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन पर कई बार उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं।

आप भी चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से परेशान हैं तो आप उन्हें दूर करने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है साथ ही स्किन की झुर्रियों को भी दूर करता है। आइए जानते हैं कि बादाम का तेल स्किन पर लगाने से स्किन को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

आंखों की पफीनेस कम करता है: एंटी- इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर बादाम का तेल आंखों की पफीनेस दूर करता है। अक्सर सुबह कुछ लोगों की आंखें सूजी हुई दिखती है, अगर सुबह आंखों के घेरों पर बादाम के तेल से मसाज की जाए तो आंखों की पफीनेस कम हो जाती है।

स्किन की रंगत में निखार लाता है: बादाम के तेल का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन की रंगत में निखार आता है। बादाम के तेल में रंग और स्किन के टोन दोनों में सुधार करने की क्षमता होती है। रोजाना रात को सोने से पहले बादाम के तेल से मसाज करें आपकी स्किन की रंगत में निखार आएगा।

स्किन की ड्राईनेस दूर करता है: बादाम के तेल का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। बादाम के तेल का उपयोग सदियों से एक्जिमा और सोरायसिस के इलाज में किया जाता रहा है। ड्राई स्किन के लिए बेहतरीन उपचार है बादाम का तेल।

मुहांसों को दूर करता है: बादाम के तेल का इस्तेमाल मुहांसों को दूर करने में भी किया जाता है। बादाम के तेल में मौजूद फैटी एसिड स्किन में मौजूद अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करता है। इस तेल में मौजूद रेटिनोइड्स मुंहासों को कम करता है।

सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है: बादाम के तेल का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। जानवरों पर किए गए कई अध्ययन से पता चला है कि बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है।

दाग घब्बों को दूर करता है: बादाम का तेल स्किन में मौजूद दाग-घब्बों को दूर करने में मदद करता है। बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई स्किन को स्मूद बनाता है। इसका स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन पर खिचाव कम होता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/gtHUpvf

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt