Skip to main content

Weight Loss: बाबा रामदेव के टिप्स: गर्म पानी पिएं, थोड़ा-थोड़ा खाएं और इन चीजों का करें सेवन, फैट हो जाएगा छूमंतर

बढ़ता वजन सबके लिए परेशानी है। तनाव, अनियमित खान-पान, खराब जीवन शैली वजन बढ़ने का कारण है। बढ़ता वजन लोगों की पर्सनालिटी को खराब करता है, साथ ही कई बीमारियों का शिकार भी बना देता है। वेट पुट ऑन होने पर सबसे ज्यादा असर बेली फैट पर पड़ता है। कपड़ों से बाहर निकला हुआ पेट सारी पर्सनालिटी को बिगाड़ देता है। वजन घटाने के लिए हम तरह-तरह के नुस्खें आजमाते हैं, घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं डाइट पर कंट्रोल करते हैं फिर भी वजन कंट्रोल नहीं होता।

आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं। आयुर्वेद में मोटापा को कंट्रोल करने के लिए असरदार उपाय मौजूद हैं जो तेजी से वजन को कंट्रोल करते हैं। आयुर्वेदिक गुरु बाबा रामदेव से जानते हैं कि वजन को कंट्रोल करने के लिए कौन-कौन से उपायों को अपना सकते हैं।

गौ मूत्र का सेवन करें: वजन को कंट्रोल करने के लिए गौ मूत्र का सेवन करें। ये वसा को जमा होने से रोकता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। हाइपरलिपीडेमिया और कोलेस्ट्रॉल को रोकता है। शरीर में विभिन्न टॉक्सिन के लिए एंटीडोट के रूप में काम करता है। ये ब्लड को शुद्ध करता है और मोटापा को कंट्रोल करता है।

अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करें: अश्वगंधा का पत्ता खाने से एक महीने में तीन किलों तक वजन को कम किया जा सकता है। अश्वगंधा के 3-3 पत्ते सुबह, दोपहर और शाम में सेवन करें आपको एक महीने में ही फर्क नजर आएगा।

प्यास लगे तो सिर्फ गर्म पानी पीएं: जब भी प्यास लगे तो ठंडा पानी नहीं सिर्फ गर्म पानी का ही सेवन करें। गर्म पानी औषधीय गुणों से भरपूर होता है जो तेजी से वजन को कम करने में असरदार साबित होता है। गर्म पानी का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

मोटे अनाज का सेवन करें: वजन कम करना चाहते हैं तो अनाज का सेवन कम करें। अनाज में सिर्फ मोटे अनाज का ही सेवन करें। खाने में साख-सब्जी और फलों का सेवन करें। फलों में तरबूज का सेवन करें। तरबूज का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है और बॉडी में पानी की कमी भी परी होती है।

कम-कम खाएं और दिन में 4 बार खाएं: वजन को कम करना चाहते हैं तो पेट भरके खाना नहीं खाएं। जितनी भूख है उससे कम खाएं आपका मोटापा कंट्रोल रहेगा। आप दिन में खाने का सेवन चार बार करें आपकी भूख शांत होगी और आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/k1ItHN7

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2