Skip to main content

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के जोड़ों में होता है दर्द, जानिए छुटकारा पाने के नेचुरल उपाय

गर्भावस्था के दौरान जोड़ों का दर्द होना सामान्य बात है। गर्भावस्था के दौरान कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द हो रहा है तो घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है। वजन बढ़ने से शरीर पर भी असर पड़ता है, जिससे शरीर के विभिन्न जोड़ों में दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं नेचुरल तरीके जिनके जरिए महिलायें दर्द को कम कर सकती हैं-

अमेरिकन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान जैसे-जैसे गर्भाशय का विस्तार होता है, गुरुत्वाकर्षण का केंद्र बदल जाता है और पेट की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। जब गुरुत्वाकर्षण का केंद्र बदलता है तो तनाव पैदा होता है और कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है।

प्रेग्नेंसी हार्मोन रिलैक्सिन और प्रोजेस्टेरोन के रिलीज होने से जोड़ों के लिगामेंट नरम हो जाते हैं और उनमें दर्द होने लगता है। गर्भावस्था के दौरान, हार्मोन रिलैक्सिन निकलता है जो लिगामेंट्स को ढीला करता है। जब ऐसा होता है, तो कुछ जोड़ अपनी सामान्य स्थिरता खो देते हैं, जिसके कारण दैनिक गतिविधियों को करने में जोड़ों में ढीलापन महसूस होता है।

वजन पर रखें नियंत्रण: गर्भावस्था के दौरान घुटने में दर्द होने का एक प्रमुख कारण वजन बढ़ना भी है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ऐसी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए जो सीधे तौर पर वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। जैसे कि मीठा पदार्थ, मिठाई या मीठे पदार्थ का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

खूब मालिश करें: मालिश दर्द से राहत पाने का एक शानदार तरीका है। हर दूसरे दिन गर्म तेल से अपने शरीर की मालिश करें। आप कोई भी तेल चुन सकते हैं। आप चाहें तो सरसों या नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुनगुने पानी से नहायें: यदि आपको तेज दर्द हो रहा है, तो इससे तुरंत राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से स्नान कर सकती हैं। दरअसल गुनगुना पानी शरीर पर तुरंत काम करता है। नहाने के बाद शरीर पर हल्का मसाज लें। इसके बाद की गई मसाज से आपको पूरी तरह आराम मिलेगा।

त्रिफला का करें सेवन: यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो जोड़ों में दर्द होना लाजमी है। इसके लिए आप त्रिफला का सेवन कर सकती हैं। त्रिफला में एक बात का बहुत ध्यान रखना है कि इसे बहुत कम मात्रा में खाएं। इससे आपकी गर्भावस्था पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है और गर्भपात का खतरा हो सकता है। इसलिए इसके सेवन से पहले किसी जानकार से इसके बारे में राय लेना न भूलें।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/cyhEYud

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

Airtel 398 vs Vi 399 Plan: बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर, कीमत में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel Prepaid Plan vs Vi Prepaid Plan: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Airtel 398 Plan और Vi 399 Plan के बीच कीमत के अलावा बेनिफिट्स में क्या-क्या अंतर है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/39NTnw8

बवासीर और फिस्टुला में अंतर कैसे करें? आचार्य बालकृष्ण से जानिए पाइल्स के रामबाण इलाज

बवासीर में ज्यादा खून बहने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने और इलाज के अभाव में यह कोलोरेक्टल कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही बवासीर का इलाज कराएं। आइए आचार्य बालकृष्ण से घरेलू उपचार के साथ बवासीर और फिस्टुला में अंतर समझते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पाइल्स को आयुर्वेद में ‘अर्श’ कहा गया है। यह तीन दोषों – वात, पित्त और कफ के दूषित होने के कारण होता है। इसलिए इसे त्रिदोषज रोग भी कहा जाता है। जिन बवासीर में वात या कफ प्रधान होता है, वे सूखे होते हैं। इसलिए मांसल कोशिकाओं से कोई स्राव नहीं होता है। अर्श जिसमें रक्त या पित्त या रक्त पित्त प्रधान होता है, वे आर्द्र अर्श होते हैं। इसमें खून बह रहा है। सूखे हुए अर्श में दर्द अधिक होता है। बवासीर होने के कारण (Piles or Hemorrhoids Causes) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा और सख्त होता है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। बहुत देर तक स्थिर बैठना पड़ता है। इस कारण वहां की रक्त वाहि...