Skip to main content

कसरत और डाइटिंग करने के बाद भी नहीं कम हो रहा है वजन, बाबा रामदेव से जानिए कैसे करें वेट लॉस

मोटापा आज के समय की आम बीमारियों में एक है। इसकी वजह से तमाम तरह की बीमारियां जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, जोड़ों और घुटनों में दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। मोटापा बढ़ने के कई कारण हैं।

अनियमित दिनचर्या, खान-पान में असंतुलन आदि मोटापा के प्रमुख कारण हो सकते हैं। शरीर का बढ़ा वजन कम करने के लिए आपको अपने खान-पान और नियमित व्यायाम पर तो ध्यान देना ही चाहिए, इसके अलावा भी कई तरह के उपाय हैं जिसे अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

आज हम आपको वजन घटाने के लिए योगगुरू बाबा रामदेव के सुझाए कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अपने दैनिक जीवन में शामिल कर आप मोटापे की समस्या से पूर्णतः छुटकारा पा सकते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार यदि आप नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे आप महीने भर में ही अपना दो किलो वजन आराम से कम कर सकते हैं।

बाबा रामदेव का कहना है कि जापान के 99 प्रतिशत लोग मोटे नहीं होते जिसका प्रमुख कारण है कि वे पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि हम पानी में बर्फ डालकर पीते हैं। बाबा के अनुसार बहुत ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से कफ बढ़ता है।

बाबा रामदेव के अनुसार गोमूत्र का अर्क पीने से हम बिना प्राणायाम के भी अपना 3-5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। गोमूत्र का अर्क पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही साथ यह पेट और लीवर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में जमा फैट कार्बोहाइड्रेट में बदल जाता है जिससे काफी हद तक मोटापे से राहत मिलती है। बाबा रामदेव का कहना है कि ये सारे उपाय तभी कारगर होंगे जब यह नियमित किए जाएं।

अनियमितता की वजह से ये अपना प्रभाव खो सकते हैं। खान-पान के बारे में बाबा रामदेव कहते हैं कि अन्न में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए अन्न का सेवन कम कर दें। साथ ही साथ डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देने से वजन कम करने में आसानी होगी।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/cGDkSMu

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2