Skip to main content

इस एक सब्जी का जूस ब्लड शुगर घटाने के साथ वेटलॉस में भी हो सकता है मददगार! जानें

डायबिटीज दुनिया में तेजी से अपने पैर पसार रही है। भारत को दुनियाभर में मधुमेह की राजधानी के नाम से जाना जाता है। डायबिटीज की बीमारी अनुवांशिक होने के साथ-साथ खराब खानपान और बिगड़ी हुई जीवनशैली का परिणाम है। वैसे तो डायबिटीज लाइलाज है लेकिन खानपान और लाइफस्टाइल को सुधारकर इसे ठीक किया जा सकता है।

मधुमहे के इलाज में कई सारे घरेलू नुस्खे प्रचलित हैं। ऐसे में एक सब्जी है जो गर्मियों के मौसम में काफी देखने को मिलती है। हरी ताजी सब्जी शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ ही, बढ़ते हुए ब्लड शुगर पर भी ब्रेक लगाने का काम करती है। आइए जानते हैं-

गर्मियों में तोरई सब्जी खूब खाई जाती है, इस मौसम में मधुमेह के रोगियों के लिए तोरई का जूस पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। तोरई में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं; जो कई बीमारियों से भी बचाते हैं। इसके अलावा तोरई शरीर से गंदगी और चर्बी को कम कर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। साथ ही यह सब्जी आयरन और जिंक की कमी को भी दूर करती है।

तोरई में कैलोरी और शुगर की मात्रा कम पाई जाती है; जबकि यह फाइबर से भरपूर होती है। तोरई की सब्जी भूख को नियंत्रित करने के साथ-साथ क्रेविंग को भी नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके अलावा, तोरई में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसमें हाइपोग्लाइसेमिक लक्षण होते हैं और पाचन, चयापचय और इंसुलिन कार्यों को उत्तेजित करके मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

वेटलॉस में भी मददगार: तोरई का जूस वजन घटाने में मददगार होता है। तोरई में कैलोरी, संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल न के बराबर पाया जाता है। यह बदले में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा के तुरंत पचाने में मदद करता है और शरीर के ऊतकों (Tissue) में वसा को इकट्ठा होने से भी रोकता है। इसके अलावा, इसमें पेप्टाइड्स और एल्कलॉइड होते हैं जो इंसुलिन के रक्त स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और चयापचय (Metabolism) को तेज करके वजन घटाने में सहायता करते हैं।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/SVEQdJ4

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2