Skip to main content

पेट में बढ़ी हुई चर्बी से हैं परेशान? इस एक फल का रोजाना पियें जूस, तेजी से कम हो सकता है वजन!

बढ़ते मोटापा से आजकल हर कोई परेशान है। कम शारीरिक श्रम और कम कैलोरी खर्च करने की वजह से मोटापा तेजी से फैलने वाली बीमारी बनती जा रही है। लोग इससे निजात पाने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। ऐेसे में तमाम घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जो मोटापे से परेशान लोगों को इससे निजात दिलाने में काफी मदद करते हैं। इसमें कई तरह के फलों का सेवन भी शामिल है। ऐसा ही एक फल है, चीकू। इसे खाने से वजन बढ़ने पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है।

चीकू खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। चीकू खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे भूख कम लगती है और वजन आसानी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा चीकू में कैंसर रोधी गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।

चीकू एक पोषक तत्वों से भरपूर बेहद मीठा फल होता है, जिसका सेवन शरीर में तमाम आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति भी करता है और साथ ही मोटापे को भी नियंत्रित करता है। इसमें 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत फैट और 25 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन ए, सी, फॉस्फोरस और आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री एजेंट भी होते हैं। चीकू पेट से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

चीकू गैस्ट्रिक एंजाइमों को खत्म करके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। जो वजन को कम रखने में मददगार है। बहुत से लोगों को चीकू खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग चीकू के जूस का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं चीकू का जूस: तीन चीकू को छीलकर तथा उसके बीज निकालकर उसमें एक कप क्रीम, 2 गिलास दूध, 5 चम्मच चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण बना लें। इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन तंत्र तंदुरुस्त रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इन सबके अलावा इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। त्वचा में निखार लाने के लिए भी यह बेहतरीन नुस्खा है।

क्या सेहत के लिए अच्छा है चीकू: चीकू एक ऐसा फल है जो अपने आप में पोषक तत्वों का खजाना है। रोजाना चीकू खाने से त्वचा, दिमाग और पाचन क्रिया अच्छी रहती है। चीकू कमजोरी को दूर करने में भी मदद करता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/zIrlvD0

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2