Skip to main content

इन फल और सब्जियों को खाने से खत्म हो सकती है यूरिक एसिड की समस्या; जानिए डाइट टिप्स

Tips to control uric acid levels: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आज के समय में आम हो गई है। शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के टूटने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। इस तरह यह एसिड पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने लगती है तो यह हड्डियों के बीच जमा होने लगती है। जिससे गठिया अलविदा, जोड़ों का दर्द और किडनी की समस्या होने लगती है। ऐसे में यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

आपको बता दें, खाद्य पदार्थों में प्यूरीन तत्व पाया जाता है। यह भोजन के जरिए हमारे शरीर में पहुंचता है और फिर खून के जरिए किडनी तक पहुंचता है। यदि यूरिक एसिड को नियंत्रित करने पर ध्यान न दिया जाए तो यह एक गंभीर समस्या बन जाती है, जो जीवन भर लोगों को परेशान करती है। इससे पैरों में दर्द, जोड़ों का दर्द, टखनों में दर्द और गांठों में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं।

ऐसे में यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए आप अपने आहार में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां खाना यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जैसे पालक, पत्ता गोभी और मटर। इसके अलावा आलू, मशरूम, ब्रोकली और बैगन खाने से भी यूरिक एसिड नॉर्मल रहता है। वहीं सब्जियों में आप दाल, बीन्स, सोयाबीन और टोफू आदि भी खा सकते हैं क्योंकि यह शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कम करता है। इसके अलावा ओट्स, ब्राउन राइस और जौ से भी यूरिक एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है।

लौकी का जूस: यूरिक एसिड को कम करने के लिए लौकी का जूस रामबाण इलाज है। इसका रोजाना सेवन करने से यह धीरे-धीरे कंट्रोल होने लगता है। इसके अलावा गाजर और चुकंदर का जूस भी पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के पीएच को बढ़ाता है और यूरिक एसिड को कम करता है। रोजाना नारियल पानी पीना भी फायदेमंद साबित होता है।

विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आंवला और अमरूद की तरह इनमें भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आपके शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाता है। इसके अलावा एलोवेरा जूस में आंवले का रस मिलाकर पीने से भी यूरिक एसिड कंट्रोल होता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/2h1GOXc

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt