Skip to main content

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35: किसमें कितना है दम? जानें कौन सा फोन खरीदें

Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन को इसी हफ्ते भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने इस किफायती फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। गैलेक्सी एफ14 एक 4G फोन है और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। हैंडसेट को 15000 रुपये से कम में देश में उपलब्ध कराया गया है। लेकिन सैमसंग के इस फोन को बाजार में पहले से मौजूद कई स्मार्टफोन्स से चुनौती मिलेगी। हम सैमसंग के इस फोन की तुलना Realme C35 से करेंगे और जानेंगे कि सैमसंग व रियलमी के फोन में कौन बेहतर है?

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35 Price in India
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा। बात करें रियलमी सी35 की तो 4 जीबी रैम के साथ इस फोन में 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इन दोनों स्टोरेज वेरियंट को क्रमशः 11,999 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35 Design
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 स्मार्टफोन को बनाने में प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें रियर पर वर्टिकल डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। गैलेक्सी एफ13 का वजन 207 ग्राम है। फोन में आगे की तरफ एक ड्यू नॉच स्टाइल दी गई है।

रियलमी सी35 में स्क्रीन पर फंट नॉच दी गई है। हैंडसेट में रियर पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल और डिस्प्ले पर चिन मिलती है। फोन की मोटाई 8.1 मिलीमीटर और वजन 189 ग्राम है।

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35 Display
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 में 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले है जो फुलएचडी+ 1080×2408 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.5 प्रतिशत और पिक्सल डेनसिटी 400 पीपीआई है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

रियलमी सी35 में 6.6 इंच एलसीडी डिस्प्ले है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत है।

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35 Ram, Storage, Processor and OS
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। फोन में इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर 4 जीबी रैम बढ़ाई जा सकती है। डिवाइस में 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग ने डिवाइस में ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.0 वर्जन दिया है।

रियलमी सी35 स्मार्टफोन में Unisoc T616 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Realme UI 2.0 स्किन है जो ऐंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है।

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35 Cameras
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर हैं। हैंडसेट में फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है।

रियलमी सी35 की बात करें तो इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 0.3 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी है। रियलमी ने फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

Samsung Galaxy F13 vs Realme C35 Battery
सैमसंग गैलेक्सी एफ13 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।

बात करें रियलमी सी35 की तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी है लेकिन फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/A0s3H65

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2