Skip to main content

इंटरनेट खत्म होने की टेंशन नहीं! 181 रुपये से शुरू हो रहे Reliance Jio के प्लान, मिलेगा 900GB तक डेटा, हॉटस्टार फ्री

Reliance Jio के पास कई सारे ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिनमें हर दिन डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और फ्री OTT एक्सेस मिलता है। अगर आप उन मोबाइल यूजर्स में से हैं जिनका डेली डेटा खर्च काफी ज्यादा है और कॉम्बो प्लान में मिल रहा डेटा नाकाफी है। तो जियो के पास डेटा ऐड-ऑन पैक भी हैं। यानी आप इन Jio Data Add-on Pack को रिचार्ज कर मौजूदा प्लान के अलावा और डेटा पा सकते हैं। इन डेटा प्लान की शुरुआत 181 रुपये से होती है। सबसे महंगे डेटा ऐड-ऑन पैक की कीमत 2,998 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 365 दिन है। आपको बताते हैं रिलायंस जियो डेटा ऐड-ऑन पैक के बारे में विस्तार से…

181 रुपये वाला जियो डेटा ऐड-ऑन पैक
181 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में कुल 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। 30 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

239 रुपये वाला जियो डेटा ऐड-ऑन पैक
रिलायंस जियो के 239 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में कुल 40 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 40 जीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

301 रुपये वाला जियो डेटा ऐड-ऑन पैक
रिलायंस जियो के 310 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में 50 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। ग्राहक इस 50 जीबी डेटा के खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड से डेटा खर्च कर सकते हैं।

555 रुपये वाला जियो डेटा ऐड-ऑन पैक
रिलायंस जियो के 555 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक की वैलिडिटी 55 दिन है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 55 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

खास बात है कि रिलायंस जियो के इस डेटा ऐड-ऑन प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी 1 साल के लिए मुफ्त मिलता है। इस प्लान में जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड की मेंबरशिप भी फ्री है।

2,878 रुपये वाला जियो डेटा ऐड-ऑन पै
रिलायंस जियो के 2,878 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक की वैलिडिटी 365 दिन यानी 1 साल है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। ग्राहक कुल 730 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा इस प्लान में ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा बेनिफिट के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।

2,998 रुपये वाला जियो डेटा ऐड-ऑन पैक
रिलायंस जियो के इस डेटा ऐड-ऑन पैक की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में 912.5 जीबी डेटा मिलता है। ग्राहक कुल 2.5 जीबी डेटा हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/jmO5HnR

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2