Skip to main content

वेट लॉस के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 रोटियां, महीने में 5 किलो तक वजन घटा सकते हैं आप

अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इसमें अनहेल्दीफूड खाने की आदत, बदलती जीवनशैली और तनाव शामिल हैं। इन सभी वजहों से मोटापे से परेशान होना लाजमी है; लेकिन सिर्फ अपने खान-पान को कम करना कोई कारगर इलाज नहीं है। बल्कि नियमित आहार का पालन करना जरूरी है।

वजन कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खों का भी सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं। जिसके जरिए 30 दिनों में करीब 5 किलो वजन कम हो सकता है। इस प्लान को नियमित रूप से फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है।

वजन घटाने के लिए चपाती: गेहूं के आटे की रोटी हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, हम इसे बचपन से खा रहे हैं और अब हम इसके बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, लेकिन जब हम वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं।

अगर हम इसकी बात करें तो हम अपने मन को मार कर इससे दूरी बनाने लगते हैं। लेकिन इसकी जगह आप अन्य अनाज के आटे की रोटियां आजमा सकते हैं, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती हैं। बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए हम गेहूं की जगह कौन सी अनाज की रोटियां बना सकते हैं-

बाजरे की रोटी: बाजरे के आटे में आयरन, प्रोटीन और फाइबर समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, क्योंकि यह ग्लूटेन फ्री होता है। इसलिए बाजरे की रोटी एक बार खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। कम खाना खाने से कुछ ही दिनों में वजन अपने आप कम होने लगता है।

जौ की रोटी: इस अनाज के आटे से बनी रोटी खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है साथ ही दिल की सेहत में सुधार होता है। इसके अलावा पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। इन कारणों से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। इसके आटे को गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे टेस्ट बेहतर हो जाता है।

ओट्स रोटी: अक्सर हम अपने नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने इसकी मदद से रोटी बनाई है। ओट्स एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने, रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

रागी रोटी: रागी को हमेशा से वजन घटाने वाला आहार माना गया है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ज्वार की रोटी: इस अनाज की रोटी में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करते हैं। बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। रोटी को गुनगुने पानी में आटा गूंथ कर तैयार किया जाता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/mMrNRqY

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...