Skip to main content

उम्र के अनुसार कोई भी शख्स कितने अल्कोहल का सेवन कर सकता है? जानिए रिसर्च

शराब का सेवन सेहत को कई तरह के नुखसान पहुंचाता है। शराब का लगातार और रोजाना सेवन करने से बॉडी के बीमार होने की संभावनाएं ज्यादा होती है। लम्बे समय तक शराब का सेवन करने से दिल के रोग, किडनी की परेशानी, तपेदिक और निमोनिया जैसी बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है। शराब का अधिक सेवन कैंसर का भी कारण बन सकता है। शराब का सेवन करने से कई बीमारियों का जोखिम लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। द लैंसेट जर्नल ने पहली बार एक अध्ययन प्रकाशित किया, जिसमें उम्र और लिंग जैसे कारकों के आधार पर शराब ज्यादा पीने के प्रभावों की रिपोर्ट पेश की गई हैं।

अल्कोहल का कम मात्रा में सेवन कुछ बीमारियों का जोखिम कम करता है लेकिन दूसरी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है। द लेंसेट में प्रकाशित शोध के मुताबिक बुजुर्गों की तुलना में युवाओं की सेहत को शराब का सेवन करने से ज्यादा खतरा है।

रिसर्च में हुआ खुलासा: उम्र के मुताबिक शराब का सेवन करने वाले लोगों पर अध्ययन किया गया। अध्ययन में ये देखा गया कि किस उम्र के लोगों ने कितनी शराब का सेवन किया और उनकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा। द लेंसेट में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक बुजुर्गों के मुकाबले युवाओं को शराब का सेवन करने से सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचा।

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी 2020 के विश्लेषण के मुताबिक अल्कोहल की थोड़ी मात्रा कुछ बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है, लेकिन दूसरी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि 2020 में लगभग 1.34 बिलियन लोगों ने शराब का अधिक सेवन किया। अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों ने शराब का अधिक सेवन किया उनकी उम्र 15-39 साल की थी। इन पुरुषों को शराब का अधिक सेवन करने से खतरनाक बीमारियां हुईं थी।

15-39 साल की उम्र में शराब से होने वाले नुकसान: शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि 15-39 साल की उम्र के लोगों को शराब पीने से कोई सेहत को फायदा नहीं पहुंचता सिर्फ उनकी हेल्थ को कई बीमारियों का जोखिम पैदा होता है। अध्ययन के मुताबिक इस आयु वर्ग के लोगों में शराब पीने से लगभग 60 प्रतिशत लोगों को कई तरह से चोट पहुंचती है।

शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों का गाड़ियों से एक्सीडेंट होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे लोग आत्महत्याएं और हत्याएं भी ज्यादा करते हैं। आंतरिक चिकित्सा, शारदा अस्पताल के डॉ श्रेय श्रीवास्तव के मुताबकि ज्यादातर युवा कॉलेज और ऑफिस के दौरान ही शराब का सेवन अधिक करना शुरू कर देते हैं। ये युवा सस्ती शराब पीते हैं जिससे लीवर कों गंभीर चोट पहुंच सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक कम उम्र में शराब का सेवन करने से युवाओं की उम्र कम हो जाती है। जबकि जो लोग शराब का सेवन नहीं करते वो 70-75 साल की उम्र तक जिंदा रह सकते हैं।

कितनी शराब का सेवन सेहत को नहीं करता नुकसान: अध्ययन के मुताबिक 15-39 आयु वर्ग के लोगों के लिए रोजाना 0.136 शराब का सेवन पर्याप्त है। इस आयु वर्ग की महिलाओं के लिए रोज़ाना 0.273 शराब का सेवन पर्याप्त है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/yTigHbl

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

Airtel 398 vs Vi 399 Plan: बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर, कीमत में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel Prepaid Plan vs Vi Prepaid Plan: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Airtel 398 Plan और Vi 399 Plan के बीच कीमत के अलावा बेनिफिट्स में क्या-क्या अंतर है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/39NTnw8

बवासीर और फिस्टुला में अंतर कैसे करें? आचार्य बालकृष्ण से जानिए पाइल्स के रामबाण इलाज

बवासीर में ज्यादा खून बहने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने और इलाज के अभाव में यह कोलोरेक्टल कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही बवासीर का इलाज कराएं। आइए आचार्य बालकृष्ण से घरेलू उपचार के साथ बवासीर और फिस्टुला में अंतर समझते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पाइल्स को आयुर्वेद में ‘अर्श’ कहा गया है। यह तीन दोषों – वात, पित्त और कफ के दूषित होने के कारण होता है। इसलिए इसे त्रिदोषज रोग भी कहा जाता है। जिन बवासीर में वात या कफ प्रधान होता है, वे सूखे होते हैं। इसलिए मांसल कोशिकाओं से कोई स्राव नहीं होता है। अर्श जिसमें रक्त या पित्त या रक्त पित्त प्रधान होता है, वे आर्द्र अर्श होते हैं। इसमें खून बह रहा है। सूखे हुए अर्श में दर्द अधिक होता है। बवासीर होने के कारण (Piles or Hemorrhoids Causes) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा और सख्त होता है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। बहुत देर तक स्थिर बैठना पड़ता है। इस कारण वहां की रक्त वाहि...