Skip to main content

Men Health Tips: पुरुषों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, पिता बनने में हो सकती है समस्या!

Men’s Infertility Treatment: हर पुरुष एक दिन पिता बनने की उम्मीद करता है, लेकिन अगर आपकी डाइट सही नहीं है या आप गलत चीजों का सेवन कर रहे हैं तो आपको इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है, बदलती जीवनशैली का असर हमारे खान-पान पर भी पड़ता है। जिससे पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता गिरने से बांझपन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से आप पिता बनने की खुशी से दूर हो सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में बदलाव करें। आइए जानते हैं कि पुरुषों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जो आगे चलकर उनके पिता बनने की राह में मुश्किलें पैदा कर सकता है।

मीठी चीजों से बनाएं दूरी: बांझपन की समस्या से बचने के लिए आपको मिठाई या अन्य मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। मीठी चीजें खाने से वजन बढ़ता है। और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे स्पर्म की गुणवत्ता में समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको पेस्ट्री, केक, चॉकलेट बिस्कुट, कृत्रिम मिठास (Sugar Substitute) आदि से बचना चाहिए।

फास्ट फूड और जंक फूड से बनाएं दूरी: हाई सोडियम डिशेज अवॉइड करें (High Sodium Dishes)-
आपको ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। जिनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जैसे बर्गर, पिज्जा या ऐसी चीजें जिनमें ट्रांस फैट की मात्रा होती है, उनमें भी सोडियम की मात्रा अधिक होती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है इसलिए ऐसी चीजों के सेवन से पूरी तरह बचें। वहीं अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं तो मोटापा बढ़ सकता है, जिससे बांझपन की समस्या हो सकती है।

धूम्रपान भी है नुकसानदेह: धूम्रपान का शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ता है, धूम्रपान छोड़ने के तरीके अपनाने चाहिए। इसके अलावा आपको तंबाकू गुटखा आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको बांझपन की समस्या हो सकती है।

शराब का सेवन भी है नुकसानदेह: इसके अलावा, अत्यधिक शराब पीने से न केवल शुक्राणुओं की गतिशीलता कम हो जाती है, बल्कि स्पर्म के आकार और संरचना पर भी प्रभाव पड़ता है। बहुत अधिक शराब पीने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है और पुरुष प्रजनन हार्मोन का स्तर भी कम हो जाता है।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/CufNOaB

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...