Skip to main content

कम दाम वाला Tecno Spark 9 आज करेगा बाजार में एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत लीक

Tecno आज आधिकारिक तौर पर भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेकिन नए Tecno Spark 9 को लॉन्च से पहले ही ऐमजॉन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट से कीमत का भी खुलासा हो गया है। टेक्नो स्पार्क 9 को देश में 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी द्वारा ऑफिशल लॉन्च के दौरान डिवाइस से जुड़ी और जानकारी का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा रैम और स्टोरेज के आधार पर हैंडसेट के और भी वेरियंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खास बात है कि 10000 रुपये से कम में फोन 6 जीबी रैम और 5 जीबी वर्चुअल रैम के साथ आता है।

टेक्नो ने फोन से जुड़े और स्पेसिफिकेशन्स व जानकारी का भी खुलासा किया है। फोन में 11 जीबी रैम सपोर्ट के अलावा 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलेगी। फोन को इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Tecno Spark 9 Specifications
टेक्नो स्पार्क 9 में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G37 चिपसेट दिया जाएगा। हैंडसेट को ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड कस्टम स्किन के साथ लाया जाएगा। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी होगी। टेक्नो स्पार्क 9 में DTS पावर्ड स्पीकर्स मिलेंगे।

कैमरे की बात करें तो टेक्नो स्पार्क 9 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में रियर पर दो सेंसर और एक डमी सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। टेक्नो ने फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। हैंडसेट में स्क्रीन पर वाटरड्रॉप नॉच दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि टेक्नो स्पार्क 9 के लॉन्च में कुछ घंटे बाकी हैं। और कंपनी द्वारा फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की सारी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सेल से जुड़ी जानकारी भी कंपनी साझा करेगी। हैंडसेट की बिक्री Prime Day Sale में शुरू किए जाने की उम्मीद है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/evsMUAP

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...