Skip to main content

आपने ईद मनाने से मना कर दिया, क्या मान लें कि आप हिंदुओं के नेता हैं? CM योगी आदित्यनाथ से पूछा सवाल तो दिया था ऐसा जवाब

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सियासी हलचल भी तेज हो गई है। बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रचार कर रहे हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा था, ‘दोहरे चरित्र और गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले विपक्ष के बहकावे में मत आइएगा। ये लोग चुपचाप वैक्सीन ले लेते हैं और कहते हैं कि हमने वैक्सीन नहीं ली। जनता से अपील है कि सभी पात्र लोग वैक्सीन अवश्य लें, किसी के बहकावे में न आएं।’ इस बीच योगी आदित्यनाथ का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

इसमें योगी ने ईद नहीं मनाने को लेकर सवाल पूछा गया था। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में योगी से सवाल पूछा गया था, ‘आपने होली मनाई और आपने दिवाली भी मनाई। लेकिन जब आपसे पूछा गया कि आप ईद भी मनाएंगे तो आपने मना कर दिया। क्या हम ये मान लें कि आप हिंदुओं के नेता हैं?’ इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘देखिये, मैं मुख्यमंत्री तो 22 करोड़ प्रदेश की जनता का हूं, लेकिन मेरी व्यक्तिगत आस्था भी है। मेरी व्यक्तिगत आस्था ये है कि मैं ये पाखंड नहीं कर सकता कि घर में हनुमान चालीसा करूं और बाहर जाकर टोपी लगाकर दूसरा प्रदर्शन करूं।’

योगी आदित्यनाथ आगे कहते हैं, ‘मेरा स्वभाव ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरी आस्था जो है मैं उसका पालन कर रहा हूं। मुझे हिंदू होने पर गर्व की अनुभूति भी होती है। मैं अन्य लोगों की तरह बिल्कुल जनता को गुमराह नहीं कर सकता हूं। हिंदू होना अपने आप में सेक्युलरिज्म की गारंटी होती है। सिर्फ ऐसी चीजें करके ही खुद को सेक्युलर साबित नहीं किया जा सकता है। जहां तक ईद की मुबारकबाद देने की बात है तो मैंने खुद इसकी बधाई दी है। अखिलेश यादव जी अगर अखबार पढ़ रहे होते तो उन्हें पता होता कि मैंने ईद की मुबारकबाद दी है या नहीं।’

मुस्लिम समुदाय आपके नाम से भयभीत होता है? योगी आदित्यनाथ ने इसके जवाब में कहा था, ‘अपराधियों को बिल्कुल मेरे नाम से डरना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ठीक होगा तो वो मेरे नाम से बिल्कुल नहीं डरेगा। अगर कोई गलत होगा तो उसे मेरे नाम से बिल्कुल डरना भी चाहिए। ऐसा सिर्फ अपराधियों के साथ ही होता है। यदि आप किसी विशेष समुदाय में डर की भावना की बात कर रहे हैं तो ये आपको उन्हीं से पूछना चाहिए।’

The post आपने ईद मनाने से मना कर दिया, क्या मान लें कि आप हिंदुओं के नेता हैं? CM योगी आदित्यनाथ से पूछा सवाल तो दिया था ऐसा जवाब appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3xz35MY

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt