Skip to main content

सुबह उठकर अपनाएं ये Skin Care रूटीन, ठंड में भी मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

ठंड ने दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में शुष्क वातावरण और ठंडी हवा के कारण त्वचा ड्राई होकर फटने लगती है। इस दौरान कई लोगों का चेहरा बेरंग और फीका होकर अपना निखार खो देता है। इसलिए ठंड के दौरान त्वचा का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हर मौसम में स्किन केयर रूटीन अलग होता है। इसलिए मौसम में बदलाव के साथ ही अपनी त्वचा की देखभाल में भी बदलाव कर देना चाहिए।

सर्दियों के दौरान अगर आप अपनी स्किन का खोया हुआ निखार वापस पाना चाहते हैं तो आपको अपने सुबह के स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना होगा। आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत: भारतीय घरों में अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या फिर कॉफी से करते हैं। हालांकि त्वचा रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि खूबसूरत त्वचा पाने के लिए व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करनी चाहिए। सुबह के समय गुनगुने पानी का सेवन करने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ दूर हो जाते हैं। आप चाहें तो पानी में नींबू डालकर भी पी सकते हैं।

चेहरे को करें साफ: सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को सादे पानी से धोना चाहिए। क्योंकि रात को सोते समय स्किन पर कई तरह के बैक्टीरिया पनप जाते हैं, जिससे यह पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले चेहरा धोने से बैक्टीरिया स्किन से दूर हो जाते हैं।

क्लींजर और टोनर: स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए चेहरे पर सुबह के दौरान क्लींजर और टोनर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर मौजूद सभी बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। आप स्किन पर एल्कोहॉल फ्री टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉइश्चराइजर: सर्दियों के दौरान त्वचा पर मॉइश्चराइजर या फिर सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें। क्योंकि मॉइश्चराइजर के जरिए त्वचा पर नमी बनी रहती है। वहीं सनस्क्रीन स्किन को सुरक्षा प्रदान करती है।

इसके अलावा बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। आप अपने नाश्ते में साबुत अनाज, प्रोटीन, फल, सब्जियां और हेल्दी फैट्स को शामिल कर सकते हैं।

The post सुबह उठकर अपनाएं ये Skin Care रूटीन, ठंड में भी मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/32AiDo8

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt