Skip to main content

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर Netflix पर खोलेंगी निजी जिंदगी के राज, जार्जिना रोड्रिग्ज बर्थडे पर ला रही हैं रियलिटी शो

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जार्जिना रोड्रिग्ज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगी। जॉर्जिना मॉडल भी हैं। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक रियलिटी शो लेकर आ रही हैं।

यह रियलिटी शो अगले साल 27 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा। खास यह है कि इसी दिन जॉर्जिना का बर्थडे भी है। जॉर्जिना का जन्म 27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। छह एपिसोड वाले इस रियलिटी शो में जॉर्जिना की पर्सनल लाइफ, उनके मॉडल बनने की कहानी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर की छवि से अलग जिंदगी के बारे में कई राज पता चलेंगे।

यही नहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उनकी मुलाकात सबसे पहले स्पेन में कैसे हुई थी। रोनाल्डो ने कैसे अपने फुटबॉल क्लब को बदलने का फैसला लिया। रियलिटी शो में यह भी बताया जाएगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के रियलिटी शो का टाइटल आई एम जॉर्जिना (I Am Georgina) है।

शो का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी दिखाई दे रहे हैं। जॉर्जिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर जानकारी साझा की है। पांच फरवरी 1985 को पुर्तगाल में जन्में क्रिस्टियानो रोनाल्डो साल 2016 से ही जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कुछ दिन पहले ही रोनाल्डो और जॉर्जिना ने ऐलान किया था कि वे जल्द ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। रोनाल्डो से करीब 9 साल छोटी जॉर्जिना मॉडलिंग में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं।

जॉर्जिना रोड्रिग्ज अभी एक सोशल मीडिया इन्फ्लूयएंसर भी हैं। जॉर्जिना रोड्रिग्ज के इंस्टाग्राम पर करीब 3 करोड़ फॉलोवर्स हैं। वह लैटिन अमेरिका में कई बड़े ब्रांड को एन्डॉर्स भी करती हैं।

रोनाल्डो की बात करें तो वह जितने अच्छे फुटबॉलर हैं, उतने ही अच्छे वह बिजनेस मैन भी हैं। फैंस को उनकी फुटबॉल की जर्नी के बारे में तो पता होगा, लेकिन उनकी बिजनेस जर्नी की बहुत कम लोगों को जानकारी होगी।

रोनाल्डो फुटबॉाल के अलावा, सोशल मीडिया से भी पैसे कमाते हैं। उनकी होटल्स, जिम की चेन भी है। वह एक टेक कंपनी के भी मालिक हैं। रोनाल्डो के इंस्ट्राग्राम पर 38 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी नेटवर्थ, बिजनेस जानने के लिए यहां क्लिंक करें

The post क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पार्टनर Netflix पर खोलेंगी निजी जिंदगी के राज, जार्जिना रोड्रिग्ज बर्थडे पर ला रही हैं रियलिटी शो appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3EBITvL

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...