Skip to main content

One-Moto का ई- स्‍कूटर भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 100kmph की रफ्तार से दौड़ेगी 150 किलोमीटर

भारत में पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। जिसे लेकर कंपनियों द्वारा कुछ अच्‍छे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स लॉन्‍च की जा रही है। लोग उन स्‍कूटर्स को ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं, जिसमें अच्‍छी रेंज दी जा रही है और इसके अलावा उन स्‍कूटर्स में टॉप स्‍पीड भी ठीक है। अब इसी तरह के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को One-Moto Electa की ओर से लॉन्‍च किया गया है। यह सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर रेंज का दावा करती है।

क्‍या है कीमत
ब्रिटिश कंपनी ने भारत में अपना तीसरा उत्‍पाद लॉन्‍च किया है। वन-मोटो इलेक्ट्रा हाई-स्पीड स्कूटर की कीमत 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। ई-स्कूटर वर्तमान में भारत में बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी फरवरी 2022 से शुरू होगी।

क्‍या होगी खासियत
वन-मोटो ने इलेक्टा ई स्‍कूटर को आधुनिक क्लासिक के रूप में पेश किया है। यह रेट्रो स्टाइल में आधुनिक डिजाइन तत्वों के विपरीत है। स्कूटर एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है, लेकिन इसमें जियो-फेंसिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, IoT, मेंटेनेंस अलर्ट, राइडिंग बिहेवियर आदि जैसी सुविधाएं वन ऐप के माध्‍यम से दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: CNG कार खरीदने का है प्‍लान तो नए साल पर आ रहीं अच्‍छा माइलेज देने वाली ये सीएनजी कार्स

बैट्री, रेंज व स्‍पेसिफिकेशन
वन-मोटो इलेक्ट्रा में 45 एएच लिथियम-आयन बैट्री दी गई है, जो 4 किलोवाट (5.36 बीएचपी) डीसी हब मोटर को चलाता है। यह एक हाई स्‍पीड इलेक्ट्रिक स्‍कूटर है, जो 100 किमी / घंटा की शीर्ष गति देती है और 150 किमी प्रति सिंगल चार्ज का दावा करती है।

रिमूवेबल बैट्री ऑप्‍शन
खास बात है कि इलेक्टा अधिक सुविधाजनक चार्जिंग के लिए रिमूवेबल बैट्री पैक के साथ आता है। वहीं चार्जिंग स्पीड की बात करें तो फ्लैगशिप वन-मोटो इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी का प्‍लान
वन-मोटो इंडिया के सीईओ शुभंकर चौधरी ने कहा कि भारत में उच्‍च गुणवत्ता वाले ई स्‍कूटर को लॉन्‍च करना है। उन्‍होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं अन्‍य देशों में भी पकड़ मजबूत करने का लक्ष्‍य है। उन्‍होंने कहा कि अगले छह महीनों में – महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब सहित अन्‍य शहरों में लॉन्‍च किया जाएगा।

The post One-Moto का ई- स्‍कूटर भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 100kmph की रफ्तार से दौड़ेगी 150 किलोमीटर appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3eu64xz

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...