Skip to main content

Blood Sugar को कंट्रोल करने में रामबाण से कम नहीं सेज की पत्तियां, मोटापे पर भी लगाती हैं ब्रेक

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता उसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज का घटना और बढ़ना दोनों सेहत के लिए नुकसानदायक है। लाइफस्टाइल में बदलाव करके, शुगर कंट्रोल करने की दवाई का सेवन करें और कुछ असरदार जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करके आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सेज लीव्ज बेहद असरदार जड़ी बूटी है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि सेज प्लांट की पत्तियां ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में बेहद असरदार हैं। आइए जानते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने में ये पत्तियां कैसे असरदार हैं।

सेज के पत्तों के गुण: भारत में सेज पत्तों का इस्तेमाल मसालों के साथ किया जाता है जिसका स्वाद मिर्च की तरह तीखा होता है। इसकी खेती पूरे भारत में की जाती है। सेज (Sage) एक सुगन्धित और औषधीय गुणों वाला पौधा है जो मिंट की प्रजाति का है। सेज पत्ता में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इसमें प्रोटीन, वसा के अलावा कई प्रकार के मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक भी होते है। आयरन से भरपूर सेज पत्तियों में विटामिन बी और सी भी भरपूर होता है जो इम्युनिटी को संट्रॉन्ग करता है और सेहतमंद रखता है।

ये पत्तियां डायबिटीज को करती हैं कंट्रोल: सेज की पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए बेहद उपयोगी हैं। ये डायबिटीज को कंट्रोल करती है। कई रीसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि ये नैचुरल जड़ी-बूटी ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में बेहद मददगार है। इन पत्तियों का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है।

हर्ब और डायबिटीज के बीच संबंध की जांच करने वाले एक अध्ययन में पाया गया कि सेज की पत्तियों का अर्क एक विशिष्ट रिसेप्टर को सक्रिय करके चूहों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। इसके बाद मनुष्यों पर किए गए आगे के अध्ययनों ने भी इन रिजल्ट की पुष्टि की है। सेज की पत्तियां डायबिटीज को कम करने के लिए बेहद असरदार हैं।

सेज की पत्तियों के फायदे: सेज की पत्तियां ना सिर्फ शुगर को कंट्रोल करती हैं बल्कि इनसे याददाश्त भी दुरुस्त रहती है। ये पत्तिया डिप्रेशन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का भी उपचार करती हैं। इनका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, साथ ही मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी और बुखार का भी उपचार होता है। इन पत्तियों का सेवन करने से ओरल हेल्थ दुरुस्त रहती है। फाइबर से भरपूर इन पत्तियों का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

कैसे करें इनका सेवन: सहजन की पत्तियों का सेवन खाने में मसाले के रूप में कर सकते हैं या फिर चाय में डालकर भी इनका सेवन कर सकते हैं।



from Lifestyle News in Hindi (जीवन-शैली):Latest Fashion Trends, Health and Beauty Tips | Jansatta https://ift.tt/SHI8D7W

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

Airtel 398 vs Vi 399 Plan: बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर, कीमत में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel Prepaid Plan vs Vi Prepaid Plan: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Airtel 398 Plan और Vi 399 Plan के बीच कीमत के अलावा बेनिफिट्स में क्या-क्या अंतर है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/39NTnw8

बवासीर और फिस्टुला में अंतर कैसे करें? आचार्य बालकृष्ण से जानिए पाइल्स के रामबाण इलाज

बवासीर में ज्यादा खून बहने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने और इलाज के अभाव में यह कोलोरेक्टल कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही बवासीर का इलाज कराएं। आइए आचार्य बालकृष्ण से घरेलू उपचार के साथ बवासीर और फिस्टुला में अंतर समझते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पाइल्स को आयुर्वेद में ‘अर्श’ कहा गया है। यह तीन दोषों – वात, पित्त और कफ के दूषित होने के कारण होता है। इसलिए इसे त्रिदोषज रोग भी कहा जाता है। जिन बवासीर में वात या कफ प्रधान होता है, वे सूखे होते हैं। इसलिए मांसल कोशिकाओं से कोई स्राव नहीं होता है। अर्श जिसमें रक्त या पित्त या रक्त पित्त प्रधान होता है, वे आर्द्र अर्श होते हैं। इसमें खून बह रहा है। सूखे हुए अर्श में दर्द अधिक होता है। बवासीर होने के कारण (Piles or Hemorrhoids Causes) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा और सख्त होता है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। बहुत देर तक स्थिर बैठना पड़ता है। इस कारण वहां की रक्त वाहि...