Skip to main content

Posts

Weight Loss: वजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है मक्के की रोटी, पाचन को बनाए आसान; जानिए

मक्का फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स आदि पोषक तत्वों का भरपूर स्रोत होता है। मोटे अनाज के रूप में बहुत पुराने समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। गेहूं की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी को पचाना आसान होता है और यह बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक भी है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इसमें फाइबर की मौजूदगी जहां वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करती है वहीं कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत होने के कारण इसे खाने से शरीर दिन भर एनर्जेटिक बना रहता है। इसके अलावा भी इसके ढेर सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि डाइट में मक्के की रोटी शामिल करने से हमें क्या-क्या फायदा मिलने वाला है। वजन करे नियंत्रित:  नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में छपे एक शोध के मुताबिक मक्के में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही इनके सेवन से दिन भर पेट भरा-भरा सा रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। यह मोटापे से परेशान लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है। कोल्स्ट्रॉल करे कम: शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी मक्के की रोटी ...

OnePlus Nord CE 2 5G VS Realme 9 Pro: जानें दोनों फोन में हैं क्‍या फीचर्स, कौन है बेहतर, क्‍या है कीमत

OnePlus Nord CE 2 5G VS Realme 9 Pro : फरवरी के महीने में OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल के लिए मौजूद है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन दोनों स्मार्टफोन में अपनी जरूरत के मुताबिक चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम वनप्लस और रियलमी के इन दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…. OnePlus Nord CE 2 5G VS Realme 9 Pro की कीमत – वनप्लस ने Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन के 8GB+128GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। वहीं Realme 9 Pro+ 5G की कीमत 26,999 रुपये और Realme 9 Pro की शुरूआती कीमत 17,999 रुपये है। जहां रियलमी Pro में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं रियलमी Pro+ में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी। OnePlus Nord CE...

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कट गया है ई-चालान, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान

रोड एक्सिडेंट को कम करने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकार ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करा रही हैं। इसके लिए रेड लाइट पर ट्रैफिक कैमरा तो लगाए हैं साथ में ट्रैफिक पुलिस के जवाब भी ई-चालन काटने वाली डिवाइज के साथ मौजूद रहते हैं। कई बार तो ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद लोगों का पता ही नहीं चलता कि, उनका ई-चालान कट गया है। वहीं जब ई-चालन के भुगतान के लिए मैसेज आता है तब लोगों को इसके बारे में पता चलता है। अगर आपको भी डर है कि, कहीं आपका ई-चालन तो नहीं कटा या ई-चालान का भुगतान करना बाकी है तो यहां हम आपको इसे चेक करने की प्रोसेस बताने जा रहे हैं। ऑनलाइन ई-चालान का कैसे करें पता – अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो घर बैठे ही अपने ऑनलाइन चालान का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पुलिस स्टेशन या परिवहन विभाग के ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं हैं। ई-चाल का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की echallan.parivahan.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर आपको चेक चालान स्टेटस दिखाई देगा जिसपर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। जहां डीएल नंबर और व्हीकल...

Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान लेबर पेन कम करने में सहायक हो सकता है खजूर, जानें अन्य स्वास्थ्य लाभ

Dates Benefits: ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर पाया जाता है। वजन के हिसाब से देखें तो ताज़े फलों की तुलना में ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स साढ़े तीन गुना अधिक पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से कई तरह की बीमारियों से हम बचे रहते हैं और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी मिलता है। नेचुरल शुगर की बात करें तो खजूर यानी डेट्स में सबसे अधिक नेचुरल शुगर पाया जाता है। खजूर को अगर प्रेगनेंसी में खाया जाए तो यह डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द को काफी हद तक कम कर देता है। खजूर न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान खाने के लिए भी सुरक्षित होता है। इसके विपरीत खजूर खाने से थकान व कमजोरी दूर होने के साथ कब्ज की समस्या से निजात मिल सकता है। Healthline.com में छपे के एक लेख के अनुसार खजूर में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी बहुत ज्‍यादा होती है। गायनेकोलॉजिस्‍ट के अनुसार यदि आपको कैलोरी की मात्रा या ब्‍लड शुगर पर ध्‍यान रखने के लिए कहा गया है, तो आप दिन में 6 खजूर खा सकती हैं। इससे ज्यादा खाने में बचे...

Underarms Care: अंडरआर्म पिगमेंटेशन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानिए असरदार टिप्स

पिग्मेंटेशन स्किन पर होने वाली एक आम समस्या है जिसका आसानी से उपचार भी संभव है। पिग्मेंटेशन की परेशानी सिर्फ चेहरे पर ही नहीं होती बल्कि ये बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकती है। पिग्मेंटेशन लोगों के लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है। अगर यह परेशानी अंडरआर्म्स में होती है तो महिलाएं इसकी वजह से मनचाही ड्रेस पहनने से हिचकिचाती है। गर्मी में हॉफ स्लीव ड्रेस ना सिर्फ गर्मी से राहत दिलाती है बल्कि काफी कूल लुक भी देती है, ऐसे में हॉफ स्लीव ड्रेस पहनना दूभर हो जाता है। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ सु ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जिन लोगों की स्किन का रंग डार्क होता है उनकी त्वचा पर मेलेनिन या मेलानोसाइट्स की संख्या बढ़ने के कारण अंडरआर्म्स डार्क होने का खतरा अधिक होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट का स्किन पर असर: उन्होंने बताया है कि कुछ डिओडोरेंट्स स्किन में जलन कर सकते हैं और इनसे स्किन का रंग काला भी पड़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि बालों को हटाने की तकनीक जैसे शेविंग, प्लकिंग और वैक्सिंग भी हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे विशेष क्षेत्र में अत्यधिक मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। पिग...

Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज अगले हफ्ते होगी भारत में लॉन्च, जानिए क्‍या रहेगी कीमत और फीचर्स

साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग भारत में अपनी प्रीमियम टैबलेट सीरीज Samsung Galaxy Tab S8 को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ग्लोबली Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज का अनावरण कर कर चुका है। इस सीरीज में कुल 3 टैबलेट शामिल है। जिसे कंपनी ने Galaxy Tab 8, Galaxy Tab 8+ और Galaxy Tab Ultra नाम दिया है। Samsung Galaxy Tab 8 Ultra इस सीरीज का सबसे महंगा टैबलेट है और Samsung Galaxy Tab 8 सबसे सस्ता टैबलेट है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, Galaxy Tab 8 की कीमत 60000 रुपए से शुरू होगी। जबकि इस सीरीज के सबसे महंगे टैबलेट Galaxy Tab 8 Ultra की कीमत 1,20,000 रुपए तक हो सकती है। Samsung Galaxy Tab S8 Ultra की बात करें, तो इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 14.6 इंच की सुपर अमोलेड डिस्पले होगी। इस टैबलेट में 11200 mAh की दमदार बैटरी के साथ मिल सकती है। जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कैमरे की बात करें, तो इसमें आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस और 6 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जायेगा। सेल्फी के लिए टेबलेट...

Skin Care Tips: स्किन की झुर्रियों को दूर करने में असरदार हैं ये 4 फूड, जानिए रिंकल्स दूर करने के घरेलू उपाय

अगर चेहरे पर झुर्रियां आ जाएं तो उन्हें बढ़ने से रोकना और बढ़ती उम्र को छुपाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बेहतर यही हैं कि स्किन का समय रहते ध्यान रखें ताकि चेहरे पर झुर्रियों का आना टल जाएं और आप लम्बे समय तक जवान दिखें। चेहरे की झुर्रियां ना सिर्फ आपको उम्रदराज जाहिर करती हैं बल्कि आपके चेहरी की खूबसूरती भी छीन लेती हैं। आप भी चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहते हैं साथ ही स्किन का ध्यान भी रखना चाहते हैं तो डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल करें और स्किन केयर के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपनाएं। डाइट में कुछ असरदार फूड्स है जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को रोकते हैं और स्किन को जवान और खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि स्किन का झुर्रियों से बचाव करने के लिए किन फूड्स का सेवन करें और कौन से असरदार टिप्स अपनाएं। गाजर का सेवन करें: सर्दी में गाजर बेहद फायदेमंद होती है। फ्रेश गाजर में मौजूद बीटा केराटीन स्किन की रंगत में निखार लाती है, साथ ही स्किन की झुर्रियों से भी निजात दिलाती है। अंडा का सेवन करें: प्रोटीन से भरपूर अंडा ना सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है बल्कि स्किन का भी ध्यान रखता है। ...